CBI at Atishi Marlena: क्या अब आतिशी जाएंगी जेल? | BJP | AAP | Delhi Police | News
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “हम तो हैरान हैं। हम देख रहे हैं कि कोई ऐसा विभाग नहीं है जहां, आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार ना किया हो। पार्टी के नेताओं में भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी हुई है कि तू इतना करेगा तो मैं इतना करूंगा। तू चार भ्रष्टाचार करेगा तो मैं 6 करूंगा। तू मंत्री होकर करेगा तो मैं मुख्यमंत्री होकर करूंगा। इन सभी चीजों को लेकर दिल्ली के लोग ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। डेढ़ दो साल से दो-दो मंत्री जेल में हैं। कोर्ट इन्हें बेल नहीं दे रही है। आप के अधिकांश नेता अपराधी के श्रेणी में खड़े हो गए।” दिल्ली की शिक्षामंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आप नेताओं पर बिना सबूत के कार्रवाई करने, उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। इसे लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि आतिशी कह रही हैं कि ये निर्दोष हैं। आप कौन हैं? आरोप है तो जांच में सहयोग करो। समन का सम्मान नहीं करते हैं। आप के सारे तो नहीं लेकिन अधिकांश शीर्ष पर बैठे लोग भ्रष्टाचार के दल दल में फंस गए हैं। इनके साथ सख्ती होनी चाहिए।