Bihar Bridge Collapse News: बिहार के वैशाली में पुल गिरा, मची चीख पुकार Vaishali Bridge Collapse
बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां जलालपुर इलाके में बन रहे पुल का एक हिस्सा ढह गया। पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 7 लोग घायल हैं, 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुरुवार को हाजीपुर के लालगंज प्रखंड में बन रहे पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया। इस हादसे की चपेट में कई मजदूर आ गए। 7 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं जबकि तीन की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।