Bihar Flood पर बाढ़ पर सियासी आर-पार: Tejashwi Yadav के आरोपों पर Chirag Paswan ने किया पलटवार
बिहार में बाढ़ का संकट गहराने के साथ ही अब इस पर सियासी घमासान भी तेज हो गया है। गंगा, गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं और राज्य के 18 जिलों में करीब 6.5 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। इस आपदा के बीच राहत कार्यों को लेकर सियासत गरमा गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर अनदेखी और जरूरी इंतजाम न करने के गंभीर आरोप लगाए, तो वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन पर तीखा पलटवार किया। चिराग पासवान ने सीधा सवाल दागते हुए पूछा कि 'सदन में सवाल पूछने के वक्त आप कहां थे?' साथ ही उन्होंने तेजस्वी से यह भी पूछ लिया कि वे अपने क्षेत्र राघोपुर का हाल जानने कितनी बार गए हैं।