Advertisement
पब्लिश्ड Nov 25, 2025 at 3:19 PM IST
ध्वजारोहण के बाद भावुक हुए मोहन भागवत, देखिए क्या-क्या कही बात
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025: रामभक्तों का इंतजार खत्म हुआ। 25 नवंबर का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गया। अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज लहराया गया है। PM मोदी ने मंदिर के शिखर पर धर्म-ध्वजा की स्थापना की। इस खास मौके पर उनके साथ संघ सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। ध्वजारोहण के बाद विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जैसा लोगों ने सपना देखा, राम मंदिर उससे भी सुंदर बना है।