Advertisement
पब्लिश्ड Dec 22, 2023 at 4:52 PM IST

प्रभु राम से जुड़ा है अयोध्या के गुप्तार घाट का गुप्त रहस्य, जानें इसे मोक्षदायिनी क्यों कहा जाता है

अयोध्या के सरयू नदी के किनारे 14 प्रमुख घाट हैं। इनमें गुप्त द्वार घाट, कैकेयी घाट, कौशल्या घाट, पापमोचन घाट, लक्ष्मण घाट या सहस्रधारा घाट, ऋणमोचन घाट, शिवाला घाट, जटाई घाट, अहिल्याबाई घाट, धौरहरा घाट, नया घाट और जानकी घाट उल्लेखनीय हैं। इसमें  गुप्तार घाट का विशेष महत्व है। अयोध्या के राम जन्मभूमि से 11 किलोमीटर पर स्थित है गुप्तार घाट। शास्त्रों में कहा गया है कि इसी स्थान पर श्रीराम ने भरत और शत्रुघ्न की पत्नियों और अयोध्या के सभी नगरवासियों सहित जल समाधि लेकर साकेत धाम को गमन किया था। गुप्तार घाट को मोक्षदायिनी भी कहा जाता है। कहते हैं कि इस घाट पर नदी में डुबकी लगाने वाला कभी यमपुरी का दर्शन नहीं करता है और भगवान के ही धाम को पहुंच जाता है। 

Follow :  
×

Share