Advertisement

Attack on Ravneet Singh Bittu | पठानकोट के पास रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, हमलावरों को खुद पकड़ा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर पंजाब में हमला हुआ है. बीजेपी नेता ने इस हमले के बाद आरोप लगाया कि इस हमले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे. बटाला के पास घासीतपुर गांव के बाहर बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू और उनके काफिले पर कुछ लोगों ने अंडे और टमाटर फेंके. इसके बाद रवनीत बिट्टू भागकर गांव के एक घर में घुस गए, जहां उन्होंने हमला करने वाले दो लोगों को अपने पास बैठा लिया.मीडिया से बातचीत के दौरान रवनीत बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उन पर हमला किया है और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है. मुझ पर अंडे और टमाटर फेंके गए और कई लोगों ने मुझे पकड़ भी लिया. उन्होंने कहा कि जब तक एसएसपी उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई नहीं करते, मैं यहां से नहीं जाऊंगा. हमें पठानकोट से नशा विरोधी मार्च शुरू करना था, लेकिन आम आदमी पार्टी नहीं चाहती कि पंजाब से नशा खत्म करने वाला ऐसा कोई मार्च हो.

 
Follow :