Advertisement

Assam CM Himanta Biswa Sarma का Rahul Gandhi को Challenges, मैं Ballot paper से चुनाव लड़ने को तैयार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि अगर केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस सरकारें इस्तीफ़ा दे दें तो वह बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने को तैयार हैं. उन्होंने दावा किया कि ये सरकारें भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में कथित "वोट चोरी" के ज़रिए बनी थीं.गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) और कथित वोट चोरी के ख़िलाफ़ उनके अभियान को लेकर निशाना साधा. सरमा ने कहा, "अगर राहुल गांधी और कांग्रेस अपनी सरकारों के इस्तीफ़े के लिए तैयार हैं, तो मैं बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने को तैयार हूं. केरल, कर्नाटक, झारखंड और तेलंगाना सरकारों को इस्तीफ़ा देना चाहिए क्योंकि ये सरकारें भी ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में 'वोट चोरी' के ज़रिए बनी थीं." SIR का बचाव करते हुए सरमा ने कहा कि देश में डेमोग्राफिक बदलावों की जांच के लिए यह प्रक्रिया ज़रूरी थी.

 
Follow :