Amarnath Yatra 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू, नुनवान बेस कैंप से रवाना हुए श्रद्धालु
लगातार बारिश के बाद नुनवान बेस कैंप से अमरनाथ यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दे दी गई है। 1 जुलाई को पहला जत्था नुनवान बेस कैंप पहुंचा था, जिसे 3 जुलाई की सुबह डिप्टी कमिश्नर और एसपी अनंतनाग की मौजूदगी में रवाना किया गया। फिलहाल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रियों का बेस कैंप से निकलना शुरू हो गया है और यात्रा को हरी झंडी मिल गई है।