Aligarh Hit and Run Case: अलीगढ़ में विवाद के बाद जानबूझकर चढ़ाई ऑडी Audi Car, मनोज की मौत
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। हॉर्न बजाने और साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक ऑडी कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवार ने मनोज नाम के युवक पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की सीधी टक्कर और युवक को कुचलने का मंजर कैद हुआ है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित भीड़ ने भागती हुई ऑडी कार पर पथराव कर दिया और डंडे बरसाए। आरोप है कि उत्तराखंड नंबर की यह ऑडी पूर्व भाजपा नेता से जुड़ी है और कार सवार शराब के नशे में थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।