Advertisement

Lakhisarai Temple Stampede: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 की मौत, कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में बिजली का तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दरअसल दो ट्रेनों के एक साथ रुकने से भीड़ अचानक बढ़ गई थी और प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग टूट गई। डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। घायलों में से 10-15 को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद कई परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है, किसी की पत्नी दब गई तो किसी की बेटी लापता है।
 

 
Follow :