Advertisement

Saif Ali Khan की रिकवरी पर Sanjay Nirupam ने उठाए सवाल, किया ये पोस्ट | R Bharat

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को पर जानलेवा हमला हुआ था. इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. बॉलीबुड के नवाब को मंगलवार को पांच दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ के फिटनेस पर सवाल उठाया है. संजय निरुपम ने हिंदी में एक्स पर पोस्ट कर उनके फिटनेस पर सवाल खड़ा किया है. शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने X पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘डॉक्टरों का कहना था कि सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच अंदर तक चाकू घुसा था. संभवत: अंदर ही फंसा था. लगातार 6 घंटे ऑपरेशन चला. यह सब 16 जनवरी की बात है. आज 21 जनवरी है. अस्पताल से निकलते ही इतना फिट? सिर्फ़ 5 दिन में? कमाल है !’

Follow :  
×

Share