Saif Ali Khan पर हमले की मिस्ट्री कब सुलझेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट | R Bharat
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हाल ही में एक जानलेवा हमले के बाद सुर्खियों में हैं। हमले के बाद उनकी गंभीर हालत थी और उन्हें तुरंत सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि, सैफ की रिकवरी ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि उन्होंने महज एक हफ्ते में अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए और पूरी तरह से फिट नजर आए। सैफ की इस तेजी से रिकवरी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। फैंस और नेटिजन्स यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतनी जल्दी सैफ कैसे ठीक हो गए। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे उनके फिजिकल फिटनेस और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का नतीजा बता रहे हैं।