गुरुग्राम में चलती कार बनी आग का गोला, झुलसे ड्राइवर ने सीवर में कूद बचाई जान; VIDEO
हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर 31 में चलती गाड़ी अचानक आग का गोला बना गई। आग लगने से ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया। हालांकि ड्राइवर ने इस मुश्किल घड़ी में अपनी सूझबूझ दिखाई और पास में दिखे सीवर में छलांग लगा दी। वहीं आग बुझाने पहुंची टीम ने सीवर से आ रही आवाज सुनते ही शख्स को रेस्क्यू किया।