Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, Katrina Kaif ने लगाई आस्था की डुबकी
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के समापन में अब कुछ ही दिन बचे है। इसी बीच बॉलीवुड की कई हस्तियों को हाल ही में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होते देखा गया है। मनोरंजन के दुनिया के ये सितारे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते नजर आ रहे है। इसी कड़ी में कटरीना कैफ ने अपनी सास वीना कौशल के साथ आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कैटरीना कैफ श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटती नजर आ रही हैं। कटरीना से पहले अक्षय कुमार भी महाकुंभ पहुंचे थे।