India's Got Latent Controversy: राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन
'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समय रैना के शो में राखी सावंत भी नजर आई थी। इसी मामले से जुड़े बयान के लिए उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल का बुलावा आया है। राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। दरअसल, आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया को 24 फरवरी को बुलाया गया है। जहां उन्हें अपने बयान दर्ज कराने होंगे। हालाँकि, जिस एपिसोड में राखी नज़र आई थीं, उसे अब हटा दिया गया है। लेकिन अब भी खतरा नहीं टला है।