Advertisement

जब PM Modi ने Chirag Paswan को गले लगाया, 'मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है' | BJP | NDA

LJP(R) प्रमुथ चिराग पासवान ने R Bharat को दिए इंटरव्यू में कहा, कल एक ऐतिहासिक दिन था और आने वाला कल भी इतिहास में दर्ज किया जाएगा. देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं और हमारा लक्ष्य भी यही था. हम इसी उद्देश्य से आगे बढ़ भी रहे थे कि वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने.मेरे लिए यही बहुत बड़ी बात है, जब प्रधानमंत्री प्यार से मुझे मिलते हैं और बहुत कम प्रधानमंत्री सार्वजनिक तौर पर यह सब एक्सप्रेस करते हैं. जब प्रधानमंत्री मुझे गले लगाते हैं मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है. इसलिए मैंने यह कहा कि मुझे बिना मांगे उनसे बहुत कुछ मिला है और मुझे किसी भी चीज की लालसा नहीं है। मेरा लक्ष्य केवल मेरे देश के प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना था. मुझे खुशी है कि हम लोग इस लक्ष्य में कामयाब हुए.

Follow :  
×

Share