Delhi Heatwave: दिल्ली में भीषण गर्मी क्या करना चाहती है? शवों से पटा निगम बोध घाट | Monsoon Update
दिल्लीवासी इन दिनों जानलेवा गर्मी का सामना कर रहे हैं। गर्मी और लू से बूरा हाल है। हीटवेव का कहर कैसा है इस बात का अंदाजा एक आंकड़े से लगाया जा सकता है। बुधवार रात को दिल्ली के निगम बोध घाट में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुए। स्थिति ऐसी थी कि श्मशान में भी लंबी वेटिंग थी। दिल्ली में गर्मी अब कातिल बन गई है। हीटवेव और गर्मी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। मरने वालों का आंकड़ा देख कोरोना काल की याद दिला रही है। गर्मी से कितनी मौतें हो रही है इसका अंदाजा श्मसान घाट में लंबी कतारों से लगाया जा सकता है।