प्रभु को लगेगा शुद्ध देशी घी के लड्डुओं का भोग, वाराणसी और गुजरात में सज गई राम नाम की थाल, Video
Ayodhya: 22 जनवरी को अवधपुरी में धूम मचेगी। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। देश दुनिया के लोग इसमें शामिल होंगे। थल, वायु और जल मार्ग से लोग प्रभु श्री राम के समारोह में पहुंचेगे। इससे पहले देश भर में श्री भगवान को ससम्मान स्थापित करने की तैयारी जोरों पर है। कहीं से चावल तो कहीं से भोग के लड्डू पहुंच रहे हैं। ऐसा ही अद्भुत नजारा पेश किया वाराणसी और गुजरात के श्री राम भक्तों ने जिन्होंने अपने हुनर और जज्बे से शुद्ध देशी घी के लड्डू गढ़े और उन्हें थाल में खूबी से सजाया। ये भोग के लड्डू हैं। देखें ये वीडियो...