WhatsApp का नया अवतार... iPhone यूजर्स को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बदल जाएगा चैटिंग का तरीका

अगर आप iPhone पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं, तो जल्द ही आपकी चैट स्क्रीन का लुक और अंदाज पूरी तरह बदलने वाला है। टेक कंपनी मेटा iOS यूजर्स के लिए व्हाट्सएप में एक नया 'लिक्विड ग्लास UI' (Liquid Glass UI) और नया डिजाइन इंटरफेस रोलआउट कर रही है।

WhatsApp new avatar iPhone users in for a big surprise the way of chatting will change | Image: Freepik

अगर आप iPhone यूजर हैं और चैटिंग के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। व्हाट्सएप अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक बड़ा और प्रीमियम डिजाइन अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है। इस अपडेट के बाद ऐप का लुक और फील पूरी तरह से बदलने वाला है। चैट स्क्रीन पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न, क्लीन और आकर्षक नजर आएगी, जिससे आपका चैटिंग एक्सपीरियंस दोगुना मजेदार हो जाएगा। आइए जानते हैं कि इस नए अपडेट में आपको क्या-क्या खास बदलाव देखने को मिलेंगे।

गोल और सॉफ्ट मैसेज बबल्स 

नए अपडेट में सबसे बड़ा विजुअल चेंज मैसेज बबल्स में किया गया है। अब तक आप जो सीधे और हल्के मुड़े हुए किनारों वाले बबल्स देखते थे, उनकी जगह अब ज्यादा राउंडेड और सॉफ्ट बबल्स लेंगे। यह छोटा सा बदलाव चैट स्क्रीन को बेहद फ्रेश और मॉडर्न लुक देता है।

फोटो और वीडियो से हटेगा बॉर्डर 

व्हाट्सएप मीडिया शेयरिंग को भी एक नया रूप दे रहा है। नए इंटरफेस में फोटो, वीडियो या GIF भेजने पर उनके चारों तरफ दिखने वाला बॉर्डर पूरी तरह हटा दिया गया है। बॉर्डर हटने से तस्वीरें स्क्रीन पर ज्यादा बड़ी, क्लियर और दिखने में बेहद खूबसूरत लगेंगी।

बीटा अपडेट में मिली नए लुक की झलक

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन के लिए जारी व्हाट्सएप बीटा में इस नए डिजाइन को देखा गया है। पुराने और नए डिजाइन की तुलना करने पर साफ पता चलता है कि यह नया UI ऐप को एक सुपर-प्रीमियम फील देता है।

कब तक मिलेगा यह अपडेट?

फिलहाल यह नया लुक सिर्फ कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस पर तेजी से काम कर रही है और टेस्टिंग पूरी होते ही इसे स्टेबल अपडेट के जरिए सभी आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - 'विजय में विनम्रता सबसे बड़ी बात, शिक्षा में सुधार हो, इसपर भी काम हो, सिर्फ इस्तीफा से...', छात्र आंदोलन खत्म होने के बाद बोले सोनम वांगचुक

 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 July 2026 at 19:54 IST