अपडेटेड 22 March 2026 at 23:51 IST
WhatsApp New Feature Update: मैसेज पढ़ते ही 15 मिनट में हो जाएगा गायब, व्हाट्सऐप ला रहा है 'After Reading' फीचर, जानें कैसे करेगा काम?
WhatsApp New Feature Update: WhatsApp अपने 'डिसअपीयरिंग मैसेज' फीचर में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस नए फीचर के जरिए मैसेज पढ़े जाने के महज 15 मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा।
WhatsApp New Feature Update: दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और गोपनिय बनाने के लिए एक क्रांतिकारी फीचर पर लाने वाला है। अभी तक आप 'डिसअपीयरिंग मैसेज' (Disappearing Messages) के जरिए मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन में डिलीट करने का विकल्प चुन सकते थे।
लेकिन, अब कंपनी ‘After Reading’ नाम का एक नया विकल्प जोड़ने जा रही है। इस फीचर के आने के बाद आपका भेजा गया मैसेज रिसीवर द्वारा पढ़े जाने के मात्र 15 मिनट बाद अपने आप गायब हो जाएगा।
क्या है 'After Reading' फीचर?
बता दें, व्हाट्सऐप अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर ‘View Once’ वाले फीचर की तरह ही काम करेगा, लेकिन यह टेक्स्ट मैसेज के लिए होगा। वर्तमान में व्हाट्सऐप पर फोटो और वीडियो के लिए 'व्यू वन्स' की सुविधा है, जिसे एक बार देखने के बाद वह फाइल गायब हो जाती है।
अब यही सुरक्षा टेक्स्ट मैसेज को भी मिलेगी। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो OTP, बैंक डिटेल्स या कोई अन्य निजी जानकारी शेयर करते हैं और चाहते हैं कि काम होने के तुरंत बाद वह चैट से हट जाए।
कैसे काम करेगा यह फीचर?
इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को मैसेज टाइमर में एक नया विकल्प मिलेगा। जैसे ही सामने वाला व्यक्ति (रिसीवर) आपके मैसेज को पढ़ेगा, उसके ठीक 15 मिनट बाद वह मैसेज दोनों तरफ की चैट से अपने आप डिलीट हो जाएगा।
वहीं, यदि रिसीवर मैसेज नहीं पढ़ता है, तो सुरक्षा के लिहाज से वह मैसेज भेजे जाने के 24 घंटे बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएगा। जबकि मैसेज भेजने वाले के फोन से यह 15 मिनट बाद ही गायब हो जाएगा, चाहे रिसीवर ने उसे देखा हो या नहीं।
'रीड रिसीट्स' बंद होने पर भी करेगा काम
अक्सर यूजर्स प्राइवेसी के लिए अपनी 'ब्लू टिक' या रीड रिसीट्स (Read Receipts) बंद रखते हैं। अच्छी खबर यह है कि व्हाट्सऐप का यह नया फीचर रीड रिसीट्स बंद होने की स्थिति में भी प्रभावी ढंग से काम करेगा। यूजर्स इस टाइमर को किसी खास चैट के लिए या फिर अपनी सभी चैट्स के लिए डिफॉल्ट सेटिंग के रूप में चुन सकेंगे।
हालांकि, यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है और व्हाट्सऐप के बीटा टेस्टर्स के लिए जल्द ही जारी किया जा सकता है। सफल टेस्टिंग के बाद इसे दुनिया भर के एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 23:51 IST