Upcoming Cars in May 2026: नई गाड़ी लेने जा रहे हैं तो रुकिए, Tata Sierra EV से लेकर Honda City Facelift तक मई में लॉन्च होंगी कई शानदार कार, जानिए सभी के बारे में
Upcoming Cars in May 2026: अब मई के महीने में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी नई नई गाड़ियां लॉन्च करने जा रही है जिसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
Upcoming Cars in May 2026: पिछले महीने अप्रैल में Hyundai की Venue Knight और Ioniq 5, Kia Syros MY26 जैसी गाड़ियों के साथ Tesla Model Y L और Mercedes-Benz CLA जैसी सुपर प्रीमियम कार भी लॉन्च हुई। अब मई के महीने में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी नई नई गाड़ियां लॉन्च करने जा रही है जिसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इस महीने अधिकतर SUV गाड़ियां ही लॉन्च होने जा रही है।
मई में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां
Tata Sierra EV
Tata Motors ने सिएरा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को 19 मई को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। Tata Sierra EV वेरिएंट में बैटरी 55 kWh, 65 kWh या 75 kWh की लगी हो सकती है, जिससे इस गाड़ी से रेंज 450-550 km तक की मिल सकती है।
Honda City Facelift
जापानी कंपनी होंडा भारत में अपनी नई कार Honda City Facelift को 22 मई को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इससे कंपनी अपने वर्तमान मॉडल में दूसरी बार बड़ा अपग्रेड देगी। इसमें एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट अनुसार कंपनी अपने इंजन में कोई बदलाव नहीं देगी।
MG Majestor
यह एक 7 सीटर फुल साइज प्रीमियम SUV है जो Toyota Fortuner को टक्कर देने के लिए लाई गई है। MG Majestor की डिलीवरी मई से शुरू होने जा रही है। इस गाड़ी में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन लगाया जाएगा जिसमें 215 bhp और 478 Nm टॉर्क मिलेगा। ग्राहकों को गाड़ी 8-स्पीड ऑटोमैटिक और 4WD के विकल्पों के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। इसके साथ ही गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे।
Toyota Urban Cruiser Ebella
जापानी कंपनी Toyota Urban Cruiser Ebella को भी इसी महीने लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। टोयोटा की यह इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki e-Vitara की टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। यह गाड़ी 49 kWh और 61 kWh जैसे 2 विकल्पों के साथ बाजार में उतरेगी। कंपनी इसमें 440-543 KM तक की रेंज दे सकती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 May 2026 at 09:43 IST