Tata Sierra अब चलेगी ओला-उबर में ! EV के बाद धुरंधर कार का लॉन्च होगा CNG वेरिएंट, जानिए फीचर्स
Tata Sierra की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच चुकी है। कंपनी Tata Sierra EV को जहां जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है तो वहीं अब Tata Sierra CNG वेरिएंट पर भी काम शुरू हो गया है।
Tata Sierra: इस समय देशभर में मौसम गर्म हो चुका है लेकिन टाटा मोटर्स का बाजार तो Tata Sierra के लॉन्च से ही गर्म हो रखा है। लंबे वेटिंग टाइम के बावजूद ग्राहक सिएरा की बुकिंग कराए जा रहे हैं। अब टाटा सिएरा की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच चुकी है। इससे वेटिंग टाइम भी बढ़ चुका है। गाड़ी के प्रति ग्राहकों के बंपर उत्साह को देखते हुए टाटा मोटर्स सिएरा के हाइब्रिड वेरिएंट लाने पर काम कर रही है। कंपनी Tata Sierra EV को जहां जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है तो वहीं अब Tata Sierra CNG वेरिएंट पर भी काम शुरू हो गया है।
कब लॉन्च होगी Tata Sierra EV
Tata Motors ने सिएरा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लेकर अभी तक फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Tata Sierra EV को 19 मई के आसपास लॉन्च कर सकती है। सिएरा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट में बैटरी 55 kWh, 65 kWh या 75 kWh की लगी हो सकती है, जिससे इस गाड़ी से रेंज 450-550 km तक की मिल सकती है।
Tata Sierra CNG वेरिएंट कब आएगा
टाटा मोटर्स ने फिलहाल सिएरा के सीएनजी वेरिएंट का भी कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Tata Sierra CNG मॉडल को हाल ही में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे यह साफ है कि टाटा मोटर्स जल्द ही सिएरा का सीएनजी मॉडल पेश कर सकती है। बड़ी बात यह भी है कि उस सिएरा में एग्जॉस्ट पाइप देखा गया है जो इस बात का एक बड़ा सबूत है कि सिएरा का सीएनजी मॉडल लॉन्च होने वाला है।
ओला-उबर में दिखेगी दिखेगी सिएरा
Tata Sierra CNG मॉडल लॉन्च होते ही ओला, उबर के साथ भारत टैक्सी जैसी सभी कैब कंपनियों में भी दिखेगा। इससे सिएरा का अनुभव बड़े स्तर पर लोग ले सकेंगे।
सीएनजी मॉडल के फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएनजी गाड़ियों में सिलेंडर के कारण बूट स्पेस यानि डिक्की में जगह बहुत ज्यादा घिर जाती है। लेकिन Tata Sierra CNG मॉडल को दो सिलेंडर के साथ पेश कर सकती है जिससे डिक्की में भी बेहतर स्पेस मिल सकेगा। Tata Sierra CNG को पेट्रोल इंजन के साथ पेश कर सकती है।
Tata Sierra पेट्रोल-डीजल के फीचर्स
Tata Sierra का बॉक्सी डिजाइन, LED लाइट बार, फ्लश डोर हैंडल्स और शानदार कलर्स इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। गौरतलब है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट की सबसे लंबे व्हीलबेस, ऊंचाई, चौड़ाई और बूट स्पेस वाली SUV भी है। टाटा ने सिएरा को अंडमान एडवेंचर (येलो), कूर्ग क्लाउड्स (सिल्वर), बंगाल रॉग (रेड), मुन्नार मिस्ट (ग्रीन-ग्रे), प्रिस्टाइन वाइट, और प्योर ग्रे जैसे 6 आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है।
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक टेलगेट और 6 एयरबैग्स लगाए गए हैं। इस गाड़ी को Bharat NCAP से 5 स्टार रेटिंग भी मिली है जो बताता है कि ये काफी सुरक्षित गाड़ी है। टाटा ने ADAS के साथ ही गाड़ी के 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के विकल्प ग्राहकों के लिए रखे हैं। इसके अलावा गाड़ी में ट्रिपल स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस साउन्ड मिलती है। माइलेज की बात करें तो Tata Sierra पेट्रोल वेरिएंट में 16-18 kmpl और डीजल वेरिएंट में 18-20.5 kmpl मिलती है।
Tata Sierra की कीमत
Tata Sierra के पेट्रोल वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 20.99 लाख रुपये तक जाती है। वहीं डीजल वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 28 April 2026 at 11:42 IST