सोनी के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, जानिए फीचर्स और कीमत

Tecno Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में Sony का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G | Image: Tecno

Tecno Camon 50 Ultra 5G: चीनी कंपनी टेक्नो की Camon 30 सीरीज का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में Sony का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन के अन्य फीचर हम आपको बताने जा रहे हैं।  

Tecno Camon 50 Ultra 5G फीचर्स 

यह फोन Cypress Green, Misty Purple और Nebula Titanium जैसे 3 कलर्स में आया है। 

इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर ProXDR Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। 

इस फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड फीचर्स के साथ Corning Gorilla Glass 7i का फीचर भी मौजूद है जो फोन को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगा। इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर लगाया गया है। 

टेक्नो के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें Sony LYT-700C का 50MP का मेन बैक कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 50 MP का टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

Tecno Camon 50 Ultra फोन में 6500 mAh की है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। यह फोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 के साथ पेश हुआ है। 

कीमत और उपलब्धता 

Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत 39,999 रुपये है। इस फोन की सेल भारत में 21 जुलाई से ऐमज़ान पर शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें- Sony LinkBuds Clip: सोनी ने ओपन-ईयर' फॉर्मेट के साथ लॉन्च किए ईयरबड्स

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 July 2026 at 15:10 IST