अपडेटेड 15 March 2026 at 07:43 IST
Tata Sierra EV: नहीं मिल रही सिएरा? आ रहा है अब इलेक्ट्रिक वेरिएंट, 550 KM की मिलेगी रेंज, जानिए कब होगी लॉन्च
Tata Sierra के इलेक्ट्रिक वेरिएंट में बैटरी 55 kWh, 65 kWh या 75 kWh की लगी हो सकती है, जिससे इस गाड़ी से रेंज 450-550 km तक की मिल सकती है।
Tata Sierra की दीवानगी अब किसी से छुपी नहीं है। अपने लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी 14,103 गाड़ियों की डिलीवरी कर चुकी है। गाड़ी का वेटिंग टाइम अब 5 महीने तक बढ़ गया है। लेकिन इस बीच खबर आई है कि टाटा मोटर्स अपनी सिएरा का अब इलेक्ट्रिक वेरिएंट Tata Sierra EV लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है।
कब लॉन्च होगी Tata Sierra EV
Tata Sierra EV की लॉन्च डेट की अभी तक कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Motors इसे वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से जून 2026 के बीच लॉन्च कर सकती है।
Tata Sierra EV फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिएरा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट में बैटरी 55 kWh, 65 kWh या 75 kWh की लगी हो सकती है, जिससे इस गाड़ी से रेंज 450-550 km तक की मिल सकती है।
क्या होगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स से Tata Sierra EV की कीमत की भी जानकारी मिली है। टाटा मोटर्स सिएरा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20 से 25 लाख रुपये तक रख सकती है। इस कारण यह टाटा की Nexon EV और Curvv EV की रेंज की होगी लेकिन Harrier EV से कम कीमत की होगी।
सन 1991 में आई पहली सिएरा
टाटा मोटर्स ने पहली बार सिएरा को सन 1991 में लॉन्च किया था। जिसके बाद कंपनी ने इसे पिछले वर्ष भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दिखाया था। और बाद में नवंबर 2025 में इसे फिर से लॉन्च किया था।
Tata Sierra के फीचर्स
Tata Sierra का बॉक्सी डिजाइन, LED लाइट बार, फ्लश डोर हैंडल्स और शानदार कलर्स इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। गौरतलब है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट की सबसे लंबे व्हीलबेस, ऊंचाई, चौड़ाई और बूट स्पेस वाली SUV भी है। टाटा ने सिएरा को अंडमान एडवेंचर (येलो), कूर्ग क्लाउड्स (सिल्वर), बंगाल रॉग (रेड), मुन्नार मिस्ट (ग्रीन-ग्रे), प्रिस्टाइन वाइट, और प्योर ग्रे जैसे 6 आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है।
Tata Sierra की कीमत
Tata Sierra के पेट्रोल वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 20.99 लाख रुपये तक जाती है। वहीं डीजल वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है।
इसे भी पढ़ें- Tata Sierra: बरकरार है टाटा की धुरंधर कार का जलवा, आज बुक की तो अब के बरस मिलेगी सावन में
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 07:40 IST