Tata Motors Price Hike: टाटा की नई गाड़ी लेने जा रहे हैं तो तुरंत बुक करें, 1 सितंबर से महंगी होगी Tata Punch, Nexon, Sierra से लेकर Safari तक
Tata Motors Price Hike: अगर आप टाटा मोटर्स की नई गाड़ी लेने की योजना बना रहे हैं तो हमारा सुझाव होगा कि आप जल्द से जल्द उस गाड़ी को खरीद लें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टाटा मोटर्स अगले महीने 1 सितंबर से अपनी लगभग सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Tata Motors Price Hike: अगर आप टाटा मोटर्स की नई गाड़ी लेने की योजना बना रहे हैं तो हमारा सुझाव होगा कि आप जल्द से जल्द उस गाड़ी को खरीद लें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टाटा मोटर्स अगले महीने 1 सितंबर से अपनी लगभग सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। नई कीमतें लागू होने के बाद टाटा मोटर्स की गाड़ियां करीब 25000 रुपये तक महंगी हो जाएगी।
सभी वेरिएंट की कीमत बढ़ेगी
टाटा मोटर्स अपनी पैसेंजर व्हीकल्स की श्रेणी में आने वाली पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतें भी बढ़ाने जा रही है।
2026 में तीसरी बार बढ़ोत्तरी
गौरतलब है कि टाटा मोटर्स वर्ष 2026 में अभी तक 2 बार पहले ही गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी ने सबसे पहले अप्रैल के महीने में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद टाटा ने फिर जुलाई में 1.5 प्रतिशत का इजाफा किया। अब सितंबर के महीने में कंपनी तीसरी बार बढ़ोतरी करने जा रही है।
टाटा मोटर्स के अनुसार गाड़ियों के निर्माण में आने वाली लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण कंपनी को ऐसा फैसला लेना पड़ रहा है। टाटा ने यह भी कहा है कि बढ़ती लागत का बड़ा हिस्सा अभी भी कंपनी खुद ही झेल रही है और ग्राहकों पर इसका छोटा हिस्सा ही आ रहा है।
कौन सी गाड़ियों पर दिखेगा असर
टाटा मोटर्स की पंच, नेक्सॉन, सिएरा, टियागो, अल्ट्रोज़, कर्व, सफारी और हैरियर जैसी सभी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि टाटा ने अपनी नई रेट लिस्ट जारी नहीं की है लेकिन पुरानी कीमतों के मुकाबले करीब 25,000 तक बढ़ोतरी हो सकती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 22 August 2026 at 11:28 IST