अपडेटेड 23 March 2026 at 12:24 IST

Tata मोटर्स ने किया बड़ा ऐलान, Tiago, Punch, Nexon से लेकर Sierra तक 1 अप्रैल से सब होगी महंगी

Tata मोटर्स 1 अप्रैल से अपनी सभी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की कीमतें औसतन 0.5 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है।

tata motors cars | Image: tata motors

Tata Motors ने एक ओर जहां नई Harrier EV लॉन्च कर सभी को खुश किया तो वहीं अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी के ऐलान से सभी को झटका भी दिया। कंपनी 1 अप्रैल से अपनी सभी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की कीमतें औसतन 0.5 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है। बता दें कि टाटा मोटर्स Tiago से लेकर Safari तक अलग अलग सेगमेंट में कई गाड़ियां बेचती है। Nexon कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी और Sierra सबसे ज्यादा चर्चित गाड़ी लगातार बनी हुई है।      

EV सेगमेंट में नहीं बढ़ेगी कीमतें 

टाटा मोटर्स पैसेंजर वीइकल्स ने यह भी साफ किया है कि कंपनी सिर्फ पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की कीमतों में ही इजाफा करने जा रही है। कंपनी की सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इससे कंपनी के EV सेगमेंट की पंच ईवी, टियागो ईवी, टिगोर ईवी, नेक्सॉन ईवी, कर्व ईवी, और हैरियर ईवी अपनी पुरानी कीमतों में ही मिलती रहेगी। 

क्यों बढ़ रहे हैं दाम 

टाटा ने गाड़ियों के निर्माण में बढ़ती लागत को देखते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि टाटा की प्रतिद्वंदी मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और होंडा जैसी कंपनियों ने अभी तक अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया है।     

मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्लू और ऑडी की कीमतें बढ़ेगी 

लेकिन ऑटो सेक्टर के प्रीमियम ब्रांडस मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्लू और ऑडी ने पहले ही 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। 

टाटा की कार की कीमत 4.57 लाख से शुरू

टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती गाड़ी Tata Tiago है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी की अन्य हैचबैक Tata Punch की एक्स शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये और Altroz की एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है। तो वहीं कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी Tata Nexon की कीमत 7.32 लाख रुपये से शुरू होती है। अपने लॉन्च से ही सबको दीवाना बनाने वाली Tata Sierra की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। दूसरी ओर Tata Safari की कीमत 13.29 लाख रुपये से और Tata Curvv की एक्स शोरूम प्राइस 9.66 लाख रुपये से शुरू होती है। 

इसे भी पढ़ें- Tata Sierra EV: अब आ रहा है इलेक्ट्रिक वेरिएंट, जानिए कब होगा लॉन्च

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 12:24 IST