अगस्त में बारिश की तरह झमाझम बिकीं Tata की गाड़ियां, EV समेत सभी वेरिएंट में टूटे सेल के रिकार्ड, Sierra नहीं ये गाड़ी रही नंबर वन

भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स (Tata. Cars) ने अगस्त के महीने में बारिश की तरह झमाझम गाड़ियां बेचकर अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।

tata motors cars | Image: tata motors

भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स (Tata. Cars) ने अगस्त के महीने में बारिश की तरह झमाझम गाड़ियां बेचकर अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। यहां यह भी बता दें कि कंपनी ने पेट्रोल, सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक समेत सभी वेरिएंट में तगड़ी सेल दर्ज हुई है। 

अगस्त में कितनी बिक्री हुई 

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने अगस्त 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में कुल 67,753 गाड़ियां बेची हैं। जबकि पिछले वर्ष अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 43,315 यूनिट्स का था। इससे अगस्त 2026 में कंपनी की साल-दर-साल में 56% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

इसमें भी कंपनी की घरेलू थोक बिक्री 65,000 यूनिट से ज़्यादा रही, जो इस वित्त वर्ष में अब तक की सबसे ज़्यादा मासिक बिक्री है। इससे टाटा का PV (पैसेंजर व्हीकल) मार्केट शेयर बढ़कर 14.7 % हो गया। 

अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस में भी तोड़े रिकार्ड 

टाटा मोटर्स ने घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस में भी अब तक का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन किया है। इससे कंपनी की मासिक शिपमेंट 2,500 यूनिट के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

किन गाड़ियां की रही सबसे अधिक मांग 

Tata Punch कंपनी के लिए वरदान साबित हो चुकी है। यह लगातार सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी हुई है। पंच ने घरेलू मासिक बिक्री में अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा दर्ज किया है। यह भारत की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनी हुई है। Punch EV ने तो अगस्त 2026 में अब तक की सबसे ज़्यादा मासिक बिक्री हासिल की है। इसके साथ ही Tata Nexon, Tata Sierra, Safari और Harrier भी कंपनी की सेल्स बढ़ाने में लगातार योगदान दे रही हैं। 

EV में पिछले रिकार्ड टूटे  

बता दें कि EV के सेगमेंट में सभी को पछाड़ कर टाटा मोटर्स सबसे ऊपर बना हुआ है। टाटा हर महीने अपने ही रिकार्ड खुद तोड़ रहा है। अगस्त 2026 में Tata Cars EV की बिक्री पहली बार 16,500 यूनिट के पार पहुंच गई और मार्केट शेयर बढ़कर 43.74% हो गया। इससे भारत के बढ़ते EV मार्केट में TATA.CARS का स्थान और मजबूत हो गया है।

इसे भी पढ़ें- MG Hector Tomahawk PHEV भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 1100 KM की रेंज
 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 September 2026 at 23:17 IST