गर्मियों में मच गई लूट, Samsung के AC और फ्रिज पर मिल रहा 20000 रुपये का बंपर डिस्काउंट, जानिए कहां मिलेगा यह तगड़ा ऑफर
अगर आप अपने पुराने एसी और फ्रिज से परेशान हैं और नया फ्रिज और एसी लेने का विचार विमर्श कर रहे हैं तो आपने बिल्कुल सही खबर पर क्लिक किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने भारत में अपने एसी और फ्रिज पर बंपर ऑफर पेश कर दिए हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
गर्मियों के मौसम में एसी के साथ फ्रिज पर भी लोड बढ़ जाता है। जो फ्रिज सर्दियों में अच्छा खासा चल रहा होता है, गर्मियों में भारी लोड पड़ने के कारण वो बिगड़ जाता है। ऐसे में अगर आप अपने पुराने एसी और फ्रिज से परेशान हैं और नया फ्रिज और एसी लेने का विचार विमर्श कर रहे हैं तो आपने बिल्कुल सही खबर पर क्लिक किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने भारत में अपने एसी और फ्रिज पर बंपर ऑफर पेश कर दिए हैं।
क्या है बंपर ऑफर
सैमसंग ने भारत में ‘द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट’ शुरू कर दिया है। यह ऑफर 12 जून से 19 जुलाई तक चलेगा। इस फेस्ट ऑफर के तहत कंपनी अपने बिस्पोक एयर कंडीशनर, एआई रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन के साथ अन्य घरेलू उपकरणों पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का कैशबैक देगी।
इतना ही नहीं कंपनी ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी भी प्रदान करेगी। सैमसंग के रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन खरीदने वाले ग्राहक सैमसंग केयर+ के जरिए एक वर्ष की एक्सटेंडेड वारंटी खरीदकर अतिरिक्त दो वर्ष की वारंटी मुफ़्त में पा सकते हैं। अगर आप सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर ले रहे हैं तो आपको मात्र 99 रुपये देकर फ्रिज पर एक वर्ष की एक्सटेंडेड वारंटी मिल जाएगी।
AC पर 5 वर्ष की वारंटी
इस ऑफर के दौरान सैमसंग अपने एयर कंडीशनर खरीदने वाले ग्राहकों को 5 वर्ष की कंप्रिहेंसिव वारंटी भी प्रदान करेगी।
वाशिंग मशीन पर भी है ऑफर
सैमसंग अपनी चुनिंदा टॉप-लोड वॉशिंग मशीन मॉडल के इंस्टॉलेशन के समय ग्राहकों को मुफ्त फिल्टर भी देगी। यह वाशिंग मशीन को धूल और जंग से बचाकर उसकी आयु बढ़ाने में सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा अगर ग्राहक सैमसंग फाइनेंस+ के माध्यम से वॉशिंग मशीन खरीदते हैं तो उन्हें 1000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकेगा।
कहां मिलेंगे यह बंपर ऑफर
Samsung ‘द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट’ के ये सभी ऑफर कंपनी की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और देशभर में मौजूद सैमसंग स्टोर और कुछ अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर मौजूद रहेंगे।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 12 June 2026 at 12:44 IST