Whatsapp पर ही नहीं अब Google Messages पर भी शेयर कर सकेंगे अपनी लाइव लोकेशन, जानें पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप
Google Messages पर भी रियल टाइम लोकेशन शेयर की जा सकेगी। इस फीचर से वो यूजर्स भी किसी लोकेशन पर आसानी से पहुंच सकेंगे जो अभी तक व्हाट्सऐप पर न होने के कारण कहीं भी जाने में बड़े परेशान हो जाते थे।
WhatsApp पर तो Location Share करना अब बहुत यूजर्स को आ गया है। लेकिन जो लोग व्हाट्सऐप पर नहीं होते उनको हम अभी तक लोकेशन शेयर नहीं कर पाते थे। पर अब Google Messages का नया फीचर आया है जिससे इस प्लेटफॉर्म पर भी रियल टाइम लोकेशन शेयर की जा सकेगी। इस फीचर से वो यूजर्स भी किसी लोकेशन पर आसानी से पहुंच सकेंगे जो अभी तक व्हाट्सऐप पर न होने के कारण कहीं भी जाने में बड़े परेशान हो जाते थे।
जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि Google Messages को आपको फोन में अलग से इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती। ये ऐप हर एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल होती है। आपके फोन की जिस ऐप में एसएमएस आते हैं वही ऐप Google Messages है।
Google Messages के इस फीचर से आप किसी को एसएमएस पर रियल टाइम लोकेशन शेयर कर सकेंगे। इसमें आपको लोकेशन शेयर करते हुए कस्टम ड्यूरेशन, सिर्फ एक दिन और एक घंटे के 3 विकल्प मिलते हैं। कस्टम ड्यूरेशन में आप अपने अनुसार एक समय सीमा को सेट कर सकते हैं।
Google Messages पर कैसे करें लोकेशन शेयर
- लोकेशन शेयर करने के लिए आपको सबसे पहले Google Messages ऐप खोलनी है।
- अब आपको जिस कॉन्टेक्ट को लोकेशन शेयर करनी है उसका मैसेज बॉक्स खोलना है।
- यहां आपको Attachment + बटन पर टैप करना है।
- इसके बाद आपको Real Time Location का विकल्प मिलेगा।, जिस पर आपको टैप करना है।
- अब क्यूंकि आप पहली बार किसी कॉन्टेक्ट को लोकेशन शेयर कर रहे हैं, तो आपको Google Location Sharing सेटिंग्स को खोलना होगा।
- अब आपके पास लोकेशन की ड्यूरेशन शेयर सेट करने के 'For 1 hour, Today Only और Custom Duration के 3 विकल्प मिलेंगे। Custom Duration के विकल्प से आप किसी व्यक्ति को कितनी देर तक लोकेशन शेयर करना चाहते हैं वो सेट कर सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 13:59 IST