अपडेटेड 23 February 2026 at 10:52 IST

WhatsApp पर आने वाला है ये जबरदस्त फीचर, अब मैसेज भेजने के लिए नहीं जागना पड़ेगा रात भर

WhatsApp Scheduled Messages Feature आने वाला है। इस नए फीचर से यूजर्स को अपने मैसेज को शैड्यूल करने की सुविधा मिलेगी।

WhatsApp is facing more scrutiny in Italy. | Image: Reuters

Whatsapp नए नए फीचर्स लाकर यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करता है। अब कंपनी एक नए WhatsApp Scheduled Messages Feature को लाने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए फीचर से यूजर्स को अपने मैसेज को शैड्यूल करने की सुविधा मिलेगी। 

क्या है ये नया फीचर

अक्सर ऐसा होता है किसी व्यक्ति को जब हम मैसेज भेजने लगते हैं तो हमें लगता है कि अभी वो ज्यादा व्यस्त होगा तो अभी हम मैसेज भेजे या नहीं। फिर अगर हम मैसेज भेज भी देते हैं, तो आजकल हर किसी के पास इतने सारे मैसेज आते हैं कि बहुत सारे यूजर्स हर मैसेज को खोल भी नहीं पाते। इस चक्कर में यूजर्स बहुत से मैसेज मिस कर देते हैं। 

लेकिन अब इस नए WhatsApp Scheduled Messages फीचर से यूजर्स किसी को मैसेज भेजते हुए शेड्यूल कर सकेंगे। यानि मैसेज भेजते हुए भविष्य का कोई समय तय कर सकेंगे जिस समय आपको उस व्यक्ति को मैसेज प्राप्त करवाना है।   

इससे होगा ये कि अब आप किसी को मैसेज उसके समय उचित अनुसार भेज सकेंगे। उदाहरण के तौर पर आपने किसी को जन्मदिन की बधाई रात 12 बजे ही देनी है। लेकिन आप 10 बजे सो जाते हैं तो आप बर्थडे विश मैसेज बना कर उस व्यक्ति को शड्यूल कर सकेंगे। फिर आप चैन से सो सकेंगे और आपके दोस्त को रात 12 बजे मैसेज अपने आप प्राप्त हो जाएगा। विदेशों में रहने वाले लोगों को तो इस फीचर से बेहद सुविधा मिलेगी क्यूंकी वहाँ और भारत के समय में बड़ा अंतर होता है। इस कारण कई बार परिवार के लोग विदेश में रह रहे अपने सदस्य को बधाई देने के लिए रात भर जागते रहते हैं।  

एंड्रॉयड यूजर्स को करना पड़ेगा इंतजार

WhatsApp Scheduled Messages फीचर की टेस्टिंग शुरुआत में ऐप्पल यूजर्स के लिए चल रही है। इसलिए यह फीचर पहले iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। फिर बाद में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी ये फीचर उपलब्ध होगा।

Google Messages और Youtube में मिलता है Schedule फीचर

Whatsapp में यह फीचर भले ही अभी मिलने जा रहा है लेकिन Google Messages में शेड्यूल फीचर पहले से ही मिलता है। इसके अलावा Youtube चैनल पर वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर्स के पास भी वीडियो शेड्यूल करने का विकल्प होता है। इससे वो अपना वीडियो बनाकर किसी भी समय के लिए शेड्यूल कर सकते हैं।   

इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर Unknown Call से मिलेगी मुक्ति, इस फीचर को करें एक्टिव, बहुत आसान है

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 10:52 IST