WhatsApp में आए कई नए शानदार फीचर्स, इनको अपडेट कर डाला तो लाइफ झिंगालाला

WhatsApp ने कई नए अपडेट्स जारी किए हैं, अच्छी बात यह भी है कि यह फीचर्स एंड्रॉयड और iOS यूजर्स दोनों के लिए पेश किए गए हैं।

WhatsApp New Feature Update | Image: Republic

WhatsApp ने कई नए अपडेट्स जारी किए हैं, जिनसे यूजर्स को बेहतर अनुभव तो मिलेगा साथ ही पहले आने वाली उनकी समस्याओं का भी समाधान होगा। अच्छी बात यह भी है कि यह फीचर्स एंड्रॉयड और iOS यूजर्स दोनों के लिए पेश किए गए हैं। 

क्या नया मिलेगा WhatsApp में 

WhatsApp के नए अपडेट में यूजर्स को स्टोरेज मैनेजमेंट, क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर और AI फीचर्स मिलेंगे। 

स्टोरेज मैनेजमेंट फीचर 

WhatsApp में बहुत यूजर्स चैट्स में इतनी हेवी मीडिया फाइल भेजते हैं कि यूजर्स का फोन ही भर जाता है। लेकिन अब स्टोरेज मैनेजमेंट फीचर से यूजर्स को किसी भी चैट में जाकर भारी मीडिया फाइल को ढूंढ कर डिलीट करने का विकल्प मिलेगा। ‘Manage Storage’ विकल्प से यूजर्स उन चैट्स में जाकर फोटो-वीडियो को डिलीट कर चैट को सुरक्षित रख सकेंगे। इससे उनकी टेक्स्ट चैट सुरक्षित रहेगी और फोटो-वीडियो डिलीट हो जाएंगे।     

क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर

इस फीचर से Android से iPhone और iPhone से Android में व्हाट्सऐप चैट आसानी से ट्रांसफर की जा सकेगी। हालांकि यह फीचर पहले मौजूद था लेकिन अब इसमें सभी तरह की चैट्स के साथ, फोटो-वीडियो, कॉल हिस्ट्री, कम्युनिटी और चैनल अपडेट्स तक सभी को जोड़ दिया है।

AI फीचर्स  

Meta के नए AI फीचर्स की बात करें तो अब यूजर्स को चैट में ही फोटो को एडिट करने के AI विकल्प मिलेंगे। इस फीचर से यूजर्स अब किसी व्यक्ति की चैट में ही किसी फोटो के बैकग्राउन्ड बदल सकते हैं। इसी तरह किसी ऑब्जेक्ट को भी चैट में हटा सकते हैं। इसके अलावा Writing Help फीचर से बातचीत के अनुसार यूजर्स को मैसेज लिखने में सुझाव मिलेंगे।   

कब होंगे फीचर्स उपलब्ध 

WhatsApp के अनुसार यह सभी फीचर्स यूजर्स को मिलने शुरू हो गए हैं। अगर आपके पास ये फीचर नहीं पहुँचें तो आप WhatsApp अपडेट करें और अगर कोई अपडेट भी नहीं आया तो थोड़ा सब्र रखिए, जल्द ही आपको भी नए अपडेट मिल जाएंगे।    

इसे भी पढ़ें- Instagram फिल्म Dhurandhar 2 को लेकर आया ये नया फीचर, Reels की आएगी आंधी

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 14:38 IST