LPG से PNG पर आना चाहते हैं, लेकिन सप्लाई घर में आएगी या नहीं, घर बैठे ऐसे करें जांच

हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने क्षेत्र में PNG के होने की जांच कर सकते हैं। अच्छी बात यह भी है कि आपको इसके लिए कई जाने की जरूरत भी नहीं है, आप सारी जांच ये घर बैठे ही कर सकते हैं।

lpg png | Image: IGL

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पूरी दुनिया में LPG का संकट उत्पन्न हो गया है। हालांकि पीएम मोदी के सफल प्रयासों से भारत में एलपीजी की कमी नहीं है लेकिन लोग भविष्य की चिंता करते हुए गैस सिलेंडर जमा करने में लगे हुए हैं जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण बहुत से लोग अब LPG सिलेंडर से PNG की ओर जाना चाहते हैं लेकिन वो यह नहीं जानते कि उनके क्षेत्र में PNG की सप्लाई है या नहीं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने क्षेत्र में PNG के होने की जांच कर सकते हैं। अच्छी बात यह भी है कि आपको इसके लिए कई जाने की जरूरत भी नहीं है, आप सारी जांच ये घर बैठे ही कर सकते हैं। 

कैसे जानें आपके क्षेत्र में PNG हैं या नहीं 

  • सबसे पहले आपको अपने फोन या कंप्यूटर के वेब ब्राउजर में  www.iglonline.net पोर्टल खोलना है।  
  • अब आपको यहां होम पेज पर Customer Zone पर जाना है। 
  • इसके बाद फिर PNG Domestic Customer पर जाना है। 
  • फिर आपको Apply for New Connection Online पर क्लिक या टैप करना है। 
  • इसके बाद आपको Accommodation Type का चुनाव करना है, जिसमें आपके पास Government Accommodation या Private Property के दो विकल्प होंगे। 
  • अब आपको नए कनेक्शन के लिए User Information और Address की डिटेल्स डालने के लिए नया पेज खुलेगा। 
  • यहां सारी डिटेल्स डालने से पहले आप सीधे अपने Area और Society की डिटेल्स डाल कर पता लगा सकते हैं कि आपके क्षेत्र में PNG की सप्लाई है या नहीं। 

IGL का कस्टमर केयर नंबर भी है  

इन सब के अलावा IGL का 24 X 7 कस्टमर केयर नंबर 18001025109 भी है। इस टोल फ्री नंबर पर आप IGL की सप्लाई और नए कनेक्शन को लेकर अपने प्रश्न भी पूंछ सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें-  WhatsApp में आए कई नए शानदार फीचर्स, अपडेट कर डाला तो लाइफ झिंगालाला

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 13:28 IST