UPI ऐप में एक ही जगह दिख जाती है पूरे महीने भर की सारी ट्रांजैक्शन्स, जानिए कैसे

हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपनी UPI ऐप की ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि सभी ऐप्स में UPI ट्रांजैक्शन्स की जानकारी एक ही जगह मिलती है।

Benefits of Using UPI Lite For Frequent Low-Value Payments | Image: Initiative desk

अब भारत कैशलेस भारत बन गया है। देशभर में UPI सेवा मौजूद है। इस कारण अब अधिकतर लोग UPI सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। UPI के लिए यूं तो बहुत सारी ऐप्स मौजूद हैं लेकिन BHIM, Google Pay, Paytm और PhonePe सबसे लोकप्रिय ऐप्स हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपनी UPI ऐप की ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि सभी ऐप्स में UPI ट्रांजैक्शन्स की जानकारी एक ही जगह मिलती है। 

कैसे देखें UPI ट्रांजैक्शन्स 

अपनी UPI ऐप खोलें अब आपको यहां पर हिस्ट्री ऑप्शन का विकल्प दिखेगा। आपको इसी विकल्प पर टैप करना है। अब आपको यहां सारी ट्रांजैक्शन्स एक ही जगह पर दिखेगी। इन ट्रांजैक्शन्स में आपने जिस को पैसे दिए और जिससे पैसे लिए सभी की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध मिलेगी। 

खर्चे का विश्लेषण भी मिलेगा 

इतना ही नहीं इसी पेज पर आपको Spend Analysis का ऑप्शन भी मिलेगा। इस विकल्प पर जाकर आपको अपने पूरे महीने भर UPI के जरिए किया हुआ खर्चे की जानकारी मिलेगी। इसमें आपके खर्चे को कपड़े, दवाईयां आदि जैसी अलग-अलग श्रेणी में बाट दिया जाता है। इससे फायदा यह है कि आपको अपने खर्चे का अलग अलग जगह रिकार्ड रखने की आवश्यकता नहीं है। आप बस एक टैप में किसी भी महीने की सारी ट्रांजैक्शन पा सकते हैं।   

इसे भी पढ़ें- Sim कार्ड को लेकर सरकार ने जारी किए नए नियम, अब नहीं मिल सकेंगे ज्यादा मोबाइल नंबर, रडार पर ज्यादा सिम रखने वाले, होगी ये कार्रवाई

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 21 August 2026 at 15:13 IST