Aadhar App से घर बैठे करें अपना मोबाइल नंबर, ईमेल और घर का पता अपडेट, मुफ्त में सरकार दे रही है ये सेवा, जानिए इसके बारे में
Aadhar App: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पिछले दिनों आधार ऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़े थे जिससे यूजर्स को अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए अब आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Aadhar App: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पिछले दिनों आधार ऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़े थे जिससे यूजर्स को अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए अब आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
घर बैठे अपडेट की मिलेगी सुविधा
नए फीचर्स के तहत यूजर्स अब घर बैठे आधार ऐप में अपनी ईमेल अपडेट कर सकेंगे। इस आधार ऐप से यूजर्स घर बैठे ही मोबाइल नंबर अपडेट करने, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक करने के साथ घर का पता भी अपडेट कर सकेंगे।
इसके साथ ही ई-आधार डाउनलोड करने सहित आधार से संबंधित लगभग सभी सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है।
फ्री है ये सेवा
यूजर्स को आधार ऐप के जरिए अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए 75 रुपये की फीस देनी होगी। अच्छी बात यह भी है कि सरकार यह सेवा 6 महीने तक मुफ़्त में प्रदान कर रही है। इससे यूजर्स दिसंबर 2026 तक आधार ऐप में बिना किसी शुल्क के अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे।
करोड़ों लोगों ने की डाउनलोड
बता दें कि आधार ऐप को 4 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं। सरकार के अनुसार इस ऐप की मदद से लगभग 49 लाख मोबाइल नंबर अपडेट किए जा सके हैं। इसके साथ ही 11.65 लाख से भी ज्यादा घर के पते ऐप के जरिए अपडेट किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि नई ईमेल अपडेट सेवा शुरू होने के बाद से आधार ऐप के माध्यम से 12.5 लाख ईमेल एड्रैस जोड़े या अपडेट किए गए हैं। इसके साथ ही आधार ऐप पर बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक सुविधा का उपयोग 19.1 मिलियन (1.91 करोड़) से अधिक बार यूजर्स द्वारा किया जा चुका है।
सुरक्षा का रखा है पूरा ध्यान
भारत सरकार ने आधार ऐप में एक ओर जहां नए फीचर्स जोड़े हैं तो वहीं दूसरी ओर इस ऐप को बेहद सुरक्षित बनाया गया है ताकि किसी भी प्रकार से यूजर्स का डेटा लीक नया हो पाए।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 1 August 2026 at 13:17 IST