IPL देखने से पहले स्मार्टफोन की बैटरी हो जाती है खत्म, जानिए ये 5 ट्रिक्स जिन्हें अपना कर पूरा मैच भी देख लें तो भी फोन नहीं होगा बंद

हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी से ज्यादा बैकअप ले सकते हैं, जिससे आपका फोन लंबे समय तक आपका साथ निभा सकेगा। इससे आप आईपीएल का पूरा मैच भी देख सकेंगे।

smartphone battery | Image: Gemini

अब स्मार्टफोन में बड़ी-बड़ी बैटरी तो आने लगी है लेकिन फिर भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल इतना ज्यादा होता है कि सुबह का चार्ज किया फोन शाम तक बैठ जाता है। अधिकतर लोग ऑफिस या अपने काम पर जाने से पहले फोन फुल चार्ज करके ही निकलते हैं। लेकिन दिन भर गूगल, यूट्यूब, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, क्रोम के साथ गेम आदि खेलते खेलते शाम तक बैटरी डाउन होने लगती है। 

फिर अब IPL भी शुरू हो गया है, जिससे अधिकतर लोग शाम को अपने फोन में 3 से 4 घंटे तक Jio Hotstar पर पूरा मैच देखते हैं। बहुत से लोग तो बैटरी खत्म होने के कारण आईपीएल मैच भी नहीं देख पाते और जब तक घर जाते हैं तब तक आधा मैच खत्म हो जाता है। 

इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी से ज्यादा बैकअप ले सकते हैं, जिससे आपका फोन लंबे समय तक आपका साथ निभा सकेगा। इससे आप आईपीएल का पूरा मैच भी देख सकेंगे।  

   

स्मार्टफोन की बैटरी से कैसे लें ज्यादा बैकअप 

बैटरी सेवर मोड- हर स्मार्टफोन में बैटरी सेवर मोड होता है जिसे ऑन करने पर फोन अपने आप बैटरी को बढ़ाने का काम करता है। यह सबसे आसान तरीका है बैटरी से अधिक बैकअप लेने का। इसे ऑन करते ही फोन की थीम लाइट से डार्क मोड में चली जाती है जिसे बहुत से लोग पसंद नहीं करते। लेकिन इससे बैकअप अच्छा मिलता है।  

ऑटो-ब्राइटनेस करें बंद- स्मार्टफोन का डिस्प्ले सेगमेंट बहुत अधिक बैटरी खाता है। अधिकतर यूजर्स फोन में ऑटो-ब्राइटनेस या एडाप्टिव ब्राइटनेस को ऑन रखते हैं लेकिन हमारी सलाह है इसको आप बंद कर दीजिए। आप अपनी आँखों की जरूरत के अनुसार डिस्प्ले को सेट करें।  

ऐप्स को करें बंद - अधिकतर यूजर्स स्मार्टफोन में बहुत सारी ऐप्स खोले रखते हैं और उन्हें इस बात का पता भी नहीं चलता। इस कारण उनके फोन की बैटरी खपती रहती है। इसलिए जो ऐप्स आपके काम की नहीं है उन्हें फोन में बंद कर दीजिए। 

लोकेशन और ब्लूटूथ को हमेशा ऑन न रखें- आपको अपने फोन में बहुत सारी ऐप्स को लोकेशन के लिए परमिशन देनी पड़ती है। लेकिन परमिशन देते समय While Using The App के विकल्प का ही चुनाव करें। साथ ही ब्लूटूथ और लोकेशन को भी हमेशा ऑन ना रखें क्यूंकि इससे बैटरी खत्म होती रहती है।    

Vibration ऑफ करें- फोन में वाइब्रेशन से भी बैटरी जल्दी डाउन होती है। हर ऐप्स के नोटिफिकेशन पर आने वाले वाइब्रेशन को बंद करें। जहां जरूरत हैं सिर्फ वहीं पर वाइब्रेशन ऑन करें।   

इसे भी पढ़ें- LPG लीक होने पर ये स्मार्ट डिवाइस घर-परिवार को रख सकते हैं सुरक्षित


 

 


 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 1 April 2026 at 09:11 IST