अपडेटेड 30 July 2025 at 13:58 IST
Surya Grahan: 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेगा, दुनिया के इस हिस्से में छा जाएगा पूरा अंधेरा? भारत में दिखेगा या नहीं
पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को लगने जा रहा है। अरब के देशों के लिए 100 सालों में पहली बार पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण की बहुत चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर इसे भारत में कहां और कब देखा जा सकता है।
इस शताब्दी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह अरब के लोगों के लिए खास होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान 6 मिनट से भी ज्यादा समय तक अंधेरा छा जाएगा। अरब के लोग 6 मिनट तक लगने वाला यह पूर्ण सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। यह घटना अभी दो साल दूर है, फिर भी वैज्ञानिक और आकाश-दर्शक एक ख़ास वजह से इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
जिस पूर्ण सूर्य ग्रहण की बात हो रही है, वह 2 अगस्त 2027 को लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण का असर केवल अरब में ही नहीं, उत्तरी अफ्रीका के देशों में भी देखने को मिलेगा। 2 अगस्त 2027 को चांद सूरज के ठीक सामने से होकर गुजरेगा। चांद पूरी तरह से सूरज के ढंक देगा, जिसकी वजह से कुछ 6 मिनटों के लिए धरती पर अंधेरा छा जाएगा। इस समय चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु पर होगा जबकि पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर बिंदु पर होगी।
क्या भारत में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
लोगों को यह जानने की उत्सुकता होगी कि क्या यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में भी देखने को मिलेगा या नहीं। बता दें, करीब दो साल से ज्यादा समय के बाद होने वाले इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिल सकता है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में यह देखने को मिल सकता है।
भारत में कब देखें पूर्ण सूर्य ग्रहण?
भारत में यह ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच दिखाई देगा।
100 सालों में पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण
बता दें, अरब के कुछ देशों के लिए यह एक सदी में पहला सूर्य ग्रहण होगा। मिस्र, लीबिया और सउदी अरब में 100 सालों में यह पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार पूर्वी लीबिया और पश्चिमी मिस्र के इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान साफ रहेगा।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 30 July 2025 at 13:57 IST