अपडेटेड 22 July 2025 at 14:42 IST
Surya Grahan: जब धरती के इन इलाकों में 6 मिनट तक छा जाएगा अंधेरा... 100 साल में पहली बार ऐसी दुर्लभ घटना भारत में दिखेगी या नहीं?
अरब के देशों के लिए 100 सालों में पहली बार पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। इस दौरान 6 मिनट से ज्यादा समय तक के लिए धरती पर अंधेरा छा जाएगा।
इस शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो अरब के लोगों के लिए खास होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान 6 मिनट से भी ज्यादा तक अंधेरा छा जाएगा। अरब के लोग 6 मिनट तक लगने वाला यह पूर्ण सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। हालांकि, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने में अभी काफी समय बाकी है।
जिस पूर्ण सूर्य ग्रहण की बात हो रही है, वह 2 अगस्त 2027 को लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण का असर केवल अरब में ही नहीं, उत्तरी अफ्रीका के देशों में भी देखने को मिलेगा। 2 अगस्त 2027 को चांद सूरज के ठीक सामने से होकर गुजरेगा। चांद पूरी तरह से सूरज के ढंक देगा, जिसकी वजह से कुछ 6 मिनटों के लिए यहां अंधेरा छा जाएगा।
इन जगहों पर दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण का असर
अमेरिका के लक्सर यानि कि लास वेगास, सऊदी अरब के जेद्दा और लीबिया के बेनगाजी समेत कई अन्य जगहों पर यह पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। अरब के लोगों के लिए यह एक दुर्लभ अनुभव हो सकता है।
क्या भारत में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
लोगों को यह जानने की उत्सुकता होगी कि क्या यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में भी देखने को मिलेगा या नहीं। बता दें, करीब दो साल से ज्यादा समय के बाद होने वाले इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिल सकता है।
100 सालों में पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण
बता दें, अरब के कुछ देशों के लिए यह एक सदी में पहला सूर्य ग्रहण होगा। मिस्र, लीबिया और सउदी अरब में 100 सालों में यह पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार पूर्वी लीबिया और पश्चिमी मिस्र के इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान साफ रहेगा।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 22 July 2025 at 14:42 IST