गलत मोबाइल नंबर के कारण नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर, घर बैठे ऐसे करें चुटकियों में अपडेट, जानिए पूरा तरीका
LPG Cylinder बुक करने के लिए अब आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इस कारण हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे गैस एजेंसी में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराकर गैस सिलेंडर से जुड़ी सभी सेवायें पा सकते हैं।
LPG Cylinder बुक करने के लिए अब आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। एक तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। दूसरा डिलीवरी के वक्त भी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगा जिसके बिना दिए आपको एलपीजी सिलेंडर नहीं प्राप्त होगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा एलपीजी सब्सिडी भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिंक होने पर ही मिलेगी।
ऐसे में अगर आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आपको इन सभी कामों में परेशानी आ सकती है। इस कारण हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे गैस एजेंसी में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराकर गैस सिलेंडर से जुड़ी सभी सेवायें पा सकते हैं।
अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
1 इसके लिए लैपटॉप/स्मार्टफोन के क्रोम या अन्य वेब ब्राउजर में जाकर अपनी भारत गैस या इंडेन या HP गैस की आधिकारिक साइट खोलें।
2 अब अगर आपने यहां पहले पंजीकरण नहीं किया है तो पहले पंजीकरण कर लें।
3 फिर आपको लॉग इन करना है जिसके लिए आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, LPG ID या फिर कंज्यूमर नंबर डालना होगा।
4 अब पंजीकरण के बाद आपको Profile का विकल्प यहां मिलेगा।
5 इसके बाद यहां Update Mobile/ Change Registered Number के ऑप्शन पर जाएँ।
6 अब जिसे आप यहां रजिस्टर्ड मोबाइल बनाना चाहते हैं उसे एंटर करें।
7. इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे वहां लगते ही आपका नंबर अपडेट हो जाएगा।
ऐप के जरिए ऐसे करें अपडेट
बता दें कि HP गैस, भारत गैस और इंडेन तीनों की ऐप भी आती है। आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Indian Oil ONE App, HP Pay App और Hello BPCL App डाउनलोड करें।
इसके बाद ऐप में लॉग इन कर Profile सेक्शन में जाएँ। इसके बाद आपको यहां Update Mobile Number का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप कर अपना नंबर एंटर करें। फिर यहां भी आपको ऑटीपी मिलेगा जिसको लगाते ही आपका नंबर अपडेट हो जाएगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 16 May 2026 at 13:50 IST