अपडेटेड 24 February 2026 at 10:42 IST
महंगा रिचार्ज क्यूं ?? जब Jio के 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लांस में मिल रहा इतना कुछ
हम आपको जियो के 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लांस बताने जा रहे हैं ताकि आप इन्हें देख अपने बजट के अनुसार प्लान का चुनाव कर सकें।
Jio अपने यूजर्स के लिए हमेशा किफायती प्लांस पेश करता है। बहुत से यूजर्स ऐसे होते हैं जिनका मासिक रिचार्ज का बजट 300 रुपये तक ही रहता है। इस कारण हम आपको रिलायंस जियो के 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लांस बताने जा रहे हैं ताकि आप इन्हें देख अपने बजट के अनुसार प्लान का चुनाव कर सकें।
जियो के 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लांस
1 299- इस प्लान में यूजर्स को 1.5 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है, तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके साथ प्लान में जियो टीवी और जियो क्लाउड की सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इसके अलावा प्लान में गूगल जेमिनी का प्रो प्लान भी मिलता है। प्लान की कीमत 299 रुपये है।
2 239- इस प्लान में भी यूजर्स को 1.5 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी रहती है, तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी 22 दिन की है। इसके साथ प्लान में जियो टीवी और जियो क्लाउड की सब्स्क्रिप्शन मिलती है। प्लान की कीमत 239 रुपये है।
3 198- इस प्लान में यूजर्स को 2 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी रहती है, तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। इसके साथ प्लान में जियो टीवी और जियो क्लाउड की सब्स्क्रिप्शन मिलती है। प्लान की कीमत 198 रुपये है।
इन प्लांस में Jio यूजर्स को कम कीमत में काफी कुछ दे रही है। इससे यूजर्स अपनी जरूरत और अपने बजट के अनुसार उचित प्लान चुन सकते हैं। इन सभी प्लांस में इंटरनेट 5जी स्पीड पर मिलता है। अच्छी बात यह भी है कि सभी प्लांस में मनोरंजन के लिए जियो टीवी की सब्स्क्रिप्शन फ्री मिल रही है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 10:39 IST