Instagram ने सुन ली यूजर्स की मुराद, अब पोस्ट में किए गए कमेंट को कर सकेंगे Edit, जानिए इस बेहद काम के फीचर को विस्तार से
Instagram ने किसी पोस्ट में किए गए Comment को Edit करने का फीचर लॉन्च कर दिया है। हालांकि मेटा ने इसके लिए कुछ नियम भी रखे हैं। आइये जानते हैं इस फीचर को विस्तार से।
Instagram की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। Reels, Feeds से लेकर Stories तक को देखने के लिए इंस्टाग्राम पर हर रोज करोड़ों यूजर्स अपना समय व्यतीत करते हैं। इंस्टाग्राम भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपने प्लेटफॉर्म में नए नए फीचर्स देता रहता है, जिससे यूजर्स का अनुभव और बेहतर हो जाता है। अब इंस्टाग्राम ने किसी पोस्ट में किए गए Comment को Edit करने का फीचर जोड़ दिया है।
Instagram Comment Edit feature
Instagram पर अभी तक किसी पोस्ट पर कमेंट करने का फीचर उपलब्ध नहीं था। इस कारण यूजर्स कई बार जल्दी से कमेंट तो कर देते थे लेकिन अगर उसमें कोई गलती चली जाती थी तो उस कमेंट को एडिट कर सुधार करने का विकल्प मौजूद नहीं था। इससे यूजर्स काफी परेशान होते थे और हारकर उस कमेंट को डिलीट कर देते थे। इंस्टाग्राम यूजर्स लंबे समय से प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी Meta से इस फीचर को लाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद अब कंपनी ने इस फीचर को लॉन्च किया है।
कैसे काम करेगा यह फीचर
इस फीचर के आने के बाद अब इंस्टाग्राम यूजर्स किसी भी पोस्ट पर अपने कमेंट को एडिट कर सकेंगे। हालांकि इंस्टाग्राम ने इसके लिए कुछ नियम भी रखे हैं। इन नियम के तहत यूजर्स को किसी भी पोस्ट पर कमेंट करने के बाद से उसे एडिट करने के लिए 15 मिनट की समय सीमा मिलेगी। ये समय सीमा किसी पोस्ट पर कमेंट करते ही शुरू हो जाएगी।
हालांकि इंस्टाग्राम ने साफ कहा है कि आप 15 मिनट के भीतर जितनी बार चाहे उतनी बार कमेंट एडिट कर सकेंगे। लेकिन 15 मिनट खत्म होते ही कमेंट को एडिट करने का विकल्प खत्म हो जाएगा। इस साथ ही यह भी बताया है कि कमेंट में से सिर्फ टेक्स्ट ही एडिट हो सकेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी पोस्ट पर फोटो के साथ कमेंट करते हैं तो सिर्फ टेक्स्ट को ही संपादन किया जा सकेगा।
यूजर्स को एडिट हुए कमेंट की मिलेगी जानकारी
इंस्टाग्राम ने बताया है कि जब यूजर्स किसी कमेंट को एडिट करेंगे तो उस कमेंट पर एडिटेड लिखा हुआ दिखाई देगा। इससे यूजर्स को पता लग सकेगा कि आपने कमेंट में सुधार करने के लिए उसे Edit किया है।
कब मिलेगा यह फीचर
Instagram ने Comment Edit Feature को भारत समेत दुनिया भर में अपडेट के जरिए देना शुरू कर दिया है। अगर आपको ऐप अपडेट करने के बाद भी यह फीचर नहीं मिल रहा तो थोड़ा इंतजार कीजिए ये फीचर आप तक जरूर पहुंचेगा।
Facebook और X पर मिलता है Edit फीचर
बता दें कि Instagram ने भले ही Comment Edit Feature अब दिया है लेकिन Facebook पर यह फीचर पहले से ही मिलता है। तो वहीं X पर Edit फीचर सब्सक्रिप्शन के जरिए मिलता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 April 2026 at 10:45 IST