अपडेटेड 28 February 2026 at 23:48 IST

अब और भी रियलिस्टिक बनेंगे AI फोटोज! Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें फीचर्स और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Google Nano Banana 2 Launch: गूगल ने Nano Banana 2 लॉन्च किया है, जो जेमिनी ऐप में इमेज बनाने का नया और एडवांस मॉडल है। यह मॉडल पुराने वर्जन्स की तुलना में कहीं अधिक स्मार्ट, तेज और सटीक है।

प्रतिकात्मक फोटो | Image: AI

Google Nano Banana 2 Launch: गूगल ने जेमिनी में अब एक ऐसा फीचर लोड किया है, जो AI की दुनिया में धमाका मचाने वाला है। दरअसल, गूगल ने अपना नया इमेज जनरेशन मॉडल Nano Banana 2 पेश कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह मॉडल पुराने वर्जन्स की तुलना में कहीं अधिक स्मार्ट, तेज और सटीक है। 

इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हाई-क्वालिटी और रियलिस्टिक डिजिटल आर्ट या इमेज बनाना चाहते हैं। यह मॉडल जेमिनी में डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध होगा, जिससे आसान प्रॉम्प्ट के जरिए भी शानदार तस्वीरें बनाना आसान हो जाएगा। 

बेहतर विजुअल क्वालिटी और फास्ट लोडिंग

Nano Banana 2 को गूगल के जेमिनी फ्लैश की हाई-स्पीड तकनीक से लैस किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब इमेज क्रिएशन और एडिटिंग में बहुत कम समय लगेगा। विजुअल क्वालिटी की बात करें तो नए मॉडल में लाइटिंग, टेक्सचर और डिटेल्स पर काफी बारीकी से काम किया गया है। यूजर्स अब 512 पिक्सल से लेकर 4K रेजोल्यूशन तक के फोटोज बना सकते हैं।

स्मार्ट टेक्स्ट और एडवांस वर्ल्ड नॉलेज

इस नए मॉडल की एक बड़ी खूबी इसकी वर्ल्ड नॉलेज है। यह रियल-टाइम वेब सर्च डेटा का इस्तेमाल करता है, जिससे दुनिया की करेंट इनफॉर्मेशन के आधार पर सटीक तस्वीरें बना पाता है। 

अक्सर AI मॉडल्स इमेज के अंदर टेक्स्ट लिखने में गलती करते हैं, लेकिन Nano Banana 2 इस मामले में भी काफी एडवांस है। यह इमेज के भीतर साफ और पढ़ने योग्य टेक्स्ट जनरेट कर सकता है, जो मार्केटिंग पोस्टर, ग्रीटिंग कार्ड या मॉकअप बनाने वालों के लिए बहुत काम आएगा। 

प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए फीचर्स

इस AI मॉडल में बेहद खास है कि गूगल ने इसमें कॉन्फिगरेबल थिंकिंग लेवल्स दिए हैं, जिससे यूजर्स यह तय कर सकते हैं कि मॉडल उनके प्रॉम्प्ट को कितने अच्छे से समझे। कंपनी का दावा है कि इसके जरिए बनने वाले एसेट्स प्रोडक्शन-रेडी हैं, यानी इन्हें सीधे प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। डेवलपर्स के लिए यह Vertex AI में उपलब्ध है, जबकि आम यूजर्स इसे जेमिनी ऐप और गूगल लेंस के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।

Nano Banana 2 का इस्तेमाल कैसे करें?

इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। 

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर Gemini ऐप खोलें। 
  • इमेज जनरेशन सेक्शन में जाकर आपको केवल अपनी कल्पना को शब्दों में (प्रॉम्प्ट) लिखें। 
  • आप अपनी जरूरत के हिसाब से फोटो का रेजोल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो चुन सकते हैं। 
  • जैसे ही आप जनरेट पर क्लिक करेंगे, कुछ ही सेकंड में आपके सामने हाई-डेफिनिशन तस्वीर तैयार होकर आ जाएगी। 
  • इसे आप सीधे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर कमांड देकर वहीं एडिट भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Xiaomi 17 सीरीज आज होगी लॉन्च, 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकते हैं पेश, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 23:48 IST