नया Split AC लेने का बना रहे हैं प्‍लान, आउटडोर यूनिट कहां लगाना बेहतर; बालकनी या छत ? जानिए

AC Oudoor Unit Installation Tips: Split AC की आउटडोर यूनिट को कुछ लोग अपने घर की बालकनी की दीवार पर तो कुछ लोग घर की छत पर लगाते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि एसी की आउटडोर यूनिट को कहां इंस्टॉल करना बेहतर है।

Ac Outdoor Installation | Image: Gemini

इस समय गर्मी से देश के अधिकतर राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में जिन भी लोगों के पुराने AC खराब हो चुके हैं या जिनके पास अभी तक एसी हैं नहीं वो नया ले रहे हैं। विंडो एसी तो खिड़की में फिट हो जाता है, लेकिन जिन कमरों में विंडो एसी नहीं लग पाता वो Split AC ही लगाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि स्प्लिट एसी की आउटडोर यूनिट कहां लगाए।    

Split AC की आउटडोर यूनिट को कुछ लोग अपने घर की बालकनी की दीवार पर तो कुछ लोग घर की छत पर लगाते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि एसी की आउटडोर यूनिट को कहां इंस्टॉल करना बेहतर है। 

AC के साथ कितना लंबा मिलता है पाइप 

सबसे पहले बता दें कि अधिकतर कंपनियां अपने एसी के साथ 3 मीटर का पाइप देती है। इसके ऊपर अगर आपको पाइप की आवश्यकता पड़ती है तो उसके लिए आपको कंपनी की इंस्टॉलेशन टीम को प्रति मीटर के अनुसार भुगतान करना पड़ता है।   

स्प्लिट एसी की इंडोर और आउटडोर यूनिट के बीच 15 से 25 मीटर तक की लंबाई वाला पाइप लगाया जा सकता है। लेकिन अगर पाइप की लंबाई 7 मीटर से ज्यादा होती है तो इंस्टॉलेशन टीम को अधिक गैस डालनी पड़ जाती है। ऐसे में कंपनी वाले आपसे इंस्टॉलेशन के समय आपसे बहुत पैसे ले सकते हैं।    

बालकनी या छत कौन सी जगह है बेहतर 

अब अगर आप अपने घर की बालकनी में ही एसी की आउटडोर यूनिट इंस्टॉल करेंगे तो फ्री मिलने वाला 3 मीटर पाइप में ही आपका काम हो जाएगा। लेकिन अगर घर की छत पर यूनिट को इंस्टॉल करेंगे तो उसके लिए आपको लंबे पाइप की आवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में आपके पैसे अधिक खर्च होंगे साथ ही अगर अतिरिक्त गैस डाली गई है तो उसके लीक होने का भी खतरा बना रहता है।   

इस कारण स्प्लिट एसी की आउटडोर यूनिट को इंस्टॉल करने का सबसे अच्छा विक्लप बालकनी है। अगर जगह की दिक्कत है तब आउटडोर यूनिट का चुनाव करें।  

इसे भी पढ़ें-  मुकेश अंबानी ने गर्मियों में करा दी मौज, 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर बेच रहे हैं जबरदस्त कूलिंग वाले ये AC, जानिए इनके बारे में

                                                                                               

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 11:39 IST