Android God Mode Malware: भगवान के नाम पर अब आया मालवेयर, एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा खतरे में, ऐसे कर देगा बैंक खाता खाली, जानिए कैसे बचें
Android God Mode नाम से एक नया मालवेयर भारत में आ गया है, जिससे करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स को सावधान रहने की सख्त जरूरत है। इस मालवेयर के खतरे को देखते हुए अब गृह मंत्रालय ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
अब हम अपने सभी काम स्मार्टफोन के जरिए ही करते हैं। स्मार्टफोन में यूजर्स अपनी निजी फोटो-वीडियो से लेकर पेमेंट आदि के लिए बैंक अकाउंट को लिंक रखते हैं। इसी बात का फायदा साइबर अपराधी उठाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। Android God Mode नाम से एक नया मालवेयर भारत में आ गया है, जिससे करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स को सावधान रहने की सख्त जरूरत है। इस मालवेयर के खतरे को देखते हुए अब गृह मंत्रालय ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
क्या है ये Android God Name मालवेयर
‘Android God Mode’ सुनकर ऐसा लगता नहीं कि ये कोई मालवेयर है क्यूंकि इसमें भगवान का नाम जोड़ दिया गया है। लेकिन वास्तव में यह भगवान के नाम पर बहुत खतरनाक मालवेयर आ गया है, जिससे एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। गृह मंत्रालय के विभाग नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट ‘CyberDost I4C’ पर ‘Android God Mode’ को लेकर चेतावनी जारी की है।
‘Android God Mode’ इसका नाम इसलिए रखा गया है क्यूंकि ये आपके फोन में घुसकर पूरी तरह उसका नियंत्रण अपने पास ले लेता है। इससे ये आपके फोन का भगवान / गॉड बन जाता है। बड़ी बात यह भी है कि ये मालवेयर बैकग्राउन्ड में चुप चाप अपना काम करता रहता है और आपको पता भी नहीं चलता कि आपके फोन में मालवेयर आ चुका है। यूजर को जब कोई बड़ा नुकसान होता है तब उसे पता चलता है कि उसका फोन हैक हो रखा था।
कैसे नुकसान पहुंचाता है ये मालवेयर
ये मालवेयर आपके एंड्रॉयड फोन में एसएमएस या व्हाट्सऐप के जरिए आता है। NCTAU के ‘CyberDost I4C’ एक्स अकाउंट की पोस्ट के जरिए बताया गया है कि 'Android God Mode’ यूजर्स के फोन में SBI YONI, RTO चालान, जीवन प्रमाण पत्र और कस्टमर सपोर्ट ऐप्स के इंस्टॉल लिंक के जरिए आता है। जैसे ही यूजर्स इन ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए इनके फेक लिंक पर जाते हैं ये मालवेयर फोन में इंस्टॉल हो जाता है।
इंस्टॉल होने के बाद ये ऐप Accessibility Permission मांगती है जिसके बाद ये मालवेयर पूरी तरह फोन में एक्टिव हो जाता है। अब ये मालवेयर अपने रंग दिखाना शुरू करता है जिससे ये आपके फोन की स्क्रीन पर निगरानी करता रहता है। ये आपके मैसेज और OTP ना सिर्फ पढ़ने लगता है बल्कि किसी ऐप में ओटीपी डालने तक की क्षमता रखता है।
इस प्रकार बैंक के आने वाले ओटीपी का दुरुपयोग करके साइबर अपराधी इस मालवेयर के जरिए आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।
इस मालवेयर से कैसे बचें
‘Android God Mode’ मालवेयर से बचने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आपको किसी भी लिंक या APK फाइल से ऐप डाउनलोड नहीं करनी है। SBI Yono आदि कोई भी ऐप सिर्फ Google Play Store के जरिए डाउनलोड करें। थोड़े थोड़े दिन में फोन की सेटिंग्स, परमिशन और डिवाइस एडमिन ऐप्स को चेक करते रहें। अगर आपको ऐसे लगें कि कोई ऐसी ऐप है जिसे आप नहीं जानते तो उस पर परमिशन को बंद कर दें। साथ ही आपको यदि फोन में कोई ऐसी ऐप दिखती है जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया तो उसे डिलीट कर दें।
अगर आपके साथ फिर भी कोई साइबर क्राइम हुआ है तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करें या विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करें।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 12:16 IST