खराब नेटवर्क की हो गई छुट्टी, Airtel ने लॉन्च की Priority Postpaid सेवायें, भीड़ में भी मिलेगा ताबड़तोड़ स्पीड से 5G
देश में नेटवर्क की समस्या का सामना हर किसी को करना पड़ता है। आप भी जब भीड़भाड़ वाली जगहों पर होते होंगे तो आपको परेशानी होती होगी। लेकिन अब इस परेशानी को दूर करने के लिए Airtel ने एक नई सेवा Priority Postpaid लॉन्च कर दी है।
देश में नेटवर्क की समस्या का सामना हर किसी को करना पड़ता है। आप भी जब भीड़भाड़ वाली जगहों पर, ट्रैफिक जाम में या किसी बड़े कार्यक्रम में होते होंगे तो आपको फोन में वीडियो कॉल करने, फोटो-वीडियो अपलोड या ओटीटी स्ट्रीमिंग में परेशानी होती होगी। लेकिन अब इस परेशानी को दूर करने के लिए Airtel ने एक नई सेवा Priority Postpaid लॉन्च कर दी है।
क्या है ये Priority Postpaid सेवा
दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अभी तक प्रीपेड और पोस्टपेड दो प्रकार की सेवाओं से प्लांस पेश करती थी। लेकिन अब कंपनी ने देशभर में प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा लॉन्च की है। यह एक प्रकार से प्रीमियम पोस्टपेड सेवा है, जिसमें यूजर्स को प्रीपेड और पोस्टपेड सेवा के मुकाबले बेहतर और मजबूत नेटवर्क मिलेगा। कंपनी मे इसके लिए विशेष प्लांस भी पेश किए हैं।
एयरटेल के अनुसार नई प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा से यूजर्स को सामान्य स्थानों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बढ़िया नेटवर्क मिलेगा। इस सेवा से आप IPL मैच, सीरियल, फिल्म या वेब सीरीज आराम से बिना बफरिंग के देख सकेंगे। एयरटेल की यह नई सेवा सामान्य टेक्नोलॉजी से अलग 5G स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर बेहतर नेटवर्क प्रदान करेगी।
क्या है ये 5G स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी
एयरटेल की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा 5जी स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेगी। बता दें कि पिछले एक वर्ष में अमेरिका, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और मलेशिया जैसे कई देशों में स्लाइसिंग आधारित 5जी सेवाएं लॉन्च की गई हैं। लेकिन भारत में इस टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने वाली भारती एयरटेल पहली कंपनी बन गई है।
एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने इस नई टेक्नोलॉजी को समझाते हुए कहा कि एयरटेल ने प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा के लिए अपने 5जी नेटवर्क को नेटवर्क स्लाइसिंग में अपग्रेड किया है। इससे नेटवर्क क्षमता को इंटेलीजेंट और डायनेमिक तरीके से विभाजित कर एयरटेल अपने प्रायोरिटी पोस्टपेड ग्राहकों को अधिक स्थिर, भरोसेमंद और बेहतर कनेक्टिविटी उन स्थानों में भी प्रदान कर सकेगा जहां नेटवर्क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक हो।
शाश्वत शर्मा ने कहा कि इस तकनीक से नेटवर्क की क्षमता बढ़ जाएगी और प्रायोरिटी यूजर्स को बेहतर और निर्बाध नेटवर्क का अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल नेटवर्क बनाने की दिशा में कंपनी के निरंतर निवेश को दर्शाता है।
कैसे मिलेगी ये सेवा
एयरटेल प्रायोरिटी सेवा का इस्तेमाल किसी भी 5जी स्मार्टफोन में किया जा सकता है। बस आपके फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट होना चाहिए। अगर आप पोस्टपेड ग्राहक हैं तो आप इस सेवा को एयरटेल ऐप या एयरटेल स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं। लेकिन आगर आप प्रीपैड यूजर है तो आपको पहले अपना नंबर पोस्टपेड में बदलना होगा।
प्रायोरिटी पोस्टपेड प्लांस
| किराया | प्लान प्रकार | लाभ | कंटेंट |
| 449 + जीएसटी | व्यक्तिगत | फास्टलेन तकनीक के साथ 5G पर प्राथमिकता
| - एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले - एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम - 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज |
| 699 रुपये + जीएसटी | 2 का परिवार | उपरोक्त सभी, अमेज़न प्राइम , जियो हॉटस्टार | |
| 999 रुपये + जीएसटी | 3 का परिवार | उपरोक्त सभी , एप्पल टीवी+, एप्पल म्यूजिक | |
| 1199 रुपये + जीएसटी | 4 का परिवार | ||
| 1749 रुपये + जीएसटी | 5 का परिवार | उपरोक्त सभी, नेटफ्लिक्स |
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 22 May 2026 at 12:16 IST