अपडेटेड 23 February 2026 at 15:01 IST
Agricultural Understanding Platform: किसानों के लिए वरदान Google की यह AI सेवा, फसल उगाने से लेकर सुरक्षा तक करती है प्रदान
Google ने किसानों के लिए एक बहुत ही शानदार सेवा Agricultural Understanding Platform बनाई है। India AI Impact Summit 2026 में गूगल ने इसके बारे में विस्तार से बताया।
Google अपनी सेवाओं से सभी का जीवन बेहतर बनाने में लगा रहता है। गूगल ने किसानों के लिए एक बहुत ही शानदार सेवा बनाई हुई है। इस सेवा का नाम है Agricultural Understanding Platform. दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुए India AI Impact Summit 2026 में रिपब्लिक भारत भी पहुंचा। गूगल के पवेलियन में हमें Agricultural Understanding Platform की जानकारी मिली। यह किसानों के लिए गूगल की तरफ से एक वरदान है।
क्या है Agricultural Understanding Platform
यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर किसी किसान की सारी जमीन और उसकी फसलों की जानकारी अपलोड हुई रहती है। यह हिंदी भाषा में भी काम करता है जिससे किसानों को यहां अंग्रेजी भाषा की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता। इस प्लेटफॉर्म पर किसानों की जमीन और उनकी फसल से जुड़ा सारा डेटा सैटेलाइट के द्वारा अपलोड रहता है। एआई समिट में हमें उदाहरण के तौर पर दिखाया गया कि एक किसान की जमीन का फील्ड साइज 1.1 हेक्टेयर है। यहां दिखाया गया कि इस किसान की सरसों और गेहूं दोनों की खेती है। किसान ने गेहूं और सरसों को कब-कब बोया था उसकी जानकारी भी यहां मिलती है। इस प्लेटफॉर्म पर ये भी दिखाई देता है कि फसल की पानी, सड़क, कोल्ड स्टोरेज और मंडी से कितनी दूरी है।
किसानों को देता है फसल से जुड़ी जानकारी
यह प्लेटफॉर्म एआई तकनीक के जरिए किसानों को उनके क्षेत्र के अनुसार अच्छी फसल उगाने में सहायता प्रदान करता है। किसानों को फसल को लेकर कोई भी जानकारी चाहिए वो उनको यहां मिलेगी।
फसल को बर्बाद होने से रोकेगा AI
Agricultural Understanding Platform में AI Weather मॉडल मिलता है। यह किसानों को एआई के जरिए मौसम की जानकारी देता है और आने वाले खतरों को लेकर सतर्क पहले ही कर देता है ताकि फसल बर्बादी को रोक जा सकें।
भारत सरकार भी करती है इसका प्रयोग
एआई समिट में हमें बताया गया कि भारत सरकार भी इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर किसानों को लोन या उनकी फसल का मुआवजा देती है। पीएम मोदी की किसानों को लेकर बहुत सारी योजनाएं हैं जिसमें किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हमें बताया गया कि उन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए भी भारत सरकार इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 14:57 IST