Redmi A7: रेडमी का सस्ते फोन पर आया जबरदस्त ऑफर, अब मिल रहा बस इतनी कीमत में

Redmi A7 कंपनी का बेस्ट बजट स्मार्टफोन है जो सबसे सस्ता भी है। हालांकि सस्ते फोन होने के बावजूद इस फोन पर अच्छा ऑफर पेश हो गया है।

redmi a7 series | Image: redmi

Redmi A7 कंपनी का बेस्ट बजट स्मार्टफोन है जो सबसे सस्ता भी है। हालांकि सस्ते फोन होने के बावजूद इस फोन पर अच्छा ऑफर पेश हो गया है। 

Redmi A7 ऑफर 

flipkart पर Redmi A7 की कीमत 12,499 रुपये है। आप इस फोन को अगर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप फोन पर 625 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके अलावा 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। इससे आप यह फोन काफी सस्ता खरीद सकेंगे। 

Redmi A7 के फीचर्स 

रेडमी के इस फोन में Octa-core T7250 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन को IP52 की रेटिंग भी दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। Redmi के इस फोन में 5200 mah की बैटरी है। इसके लिए फोन के साथ 15W का चार्जर भी मिलेगा। 

इस फोन में 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में Wet Touch technology 2.0 फीचर दिया है जिससे गीले हाथों से भी फोन की स्क्रीन आराम से चलेगी। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 13 MP का सिंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। यह फोन 3 GB रैम + 64 GB इंटरनल स्टोरेज के इकलौते वेरिएंट में आता है। फोन में 3 GB तक की वर्चुअल रैम और 2 TB तक की एक्सटर्नल मेमोरी का विकल्प भी मिलता है। 

यह फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Hyper OS पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 4 वर्ष तक ओएस अपडेट भी देगी। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम जैक, 200 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: दुनिया का सबसे पतला फोल्ड फोन हुआ लॉन्च

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 24 July 2026 at 15:20 IST