मुकेश अंबानी ने गर्मियों में करा दी मौज, 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर बेच रहे हैं जबरदस्त कूलिंग वाले ये AC, जानिए इनके बारे में
गर्मी के मौसम में अगर आप भी नया AC लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बड़ी बात यह भी है कि सीजन के दौरान मुकेश अंबानी ने अपने Reliance Digital ऑनलाइन और रिटेल स्टोर दोनों पर बंपर ऑफर पेश कर दिए हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
गर्मी के मौसम में अगर आप भी नया AC लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बड़ी बात यह भी है कि सीजन के दौरान मुकेश अंबानी ने अपने Reliance Digital ऑनलाइन और रिटेल स्टोर दोनों पर बंपर ऑफर पेश कर दिए हैं। इससे ग्राहकों को Split AC और Window AC दोनों पर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं रिलायंस डिजिटल बैंक ऑफर के जरिए ग्राहकों को 5 से 7.5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट दिलवा रहा है।
कौन से AC मिल रहे हैं ऑफर में
1 Voltas Vertis Regent Magnum- यह वोल्टास का 1.5 टन 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी है। इसमें 4 वे स्विंग का विकल्प मिलता है। इसमें कूलिंग के 6 मोड दिए गए हैं। इस एसी की कूलिंग कपैसिटी 5100 W की है। इसकी कीमत 64,990 लेकिन रिलायंस 49 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 33,990 रुपये की कीमत में बेच रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर से आप और सस्ती कीमत में एसी खरीद सकते हैं।
2 Samsung Bespoke AI WindFree- सैमसंग का यह 1.5 टन 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी है। इस एसी की कूलिंग कपैसिटी 4.85 KW की है। इसमें विंडफ्री कूलिंग के साथ 5 स्टेप कन्वर्टिबल मोड का फीचर भी मिलता है। इसकी कीमत 83,990 रुपये है लेकिन रिलायंस डिजिटल इस पर 53 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 39,490 रुपये की कीमत में बेच रहा है।
3 Hitachi STXL RAS.D318PCD2ST1- हिटाची का यह 1.5 टन 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी है। इस एसी की कूलिंग कपैसिटी 4800 W की है। इसमें 4 वे स्विंग के साथ स्मार्ट डिस्प्ले का फीचर मिलता है। इसकी कीमत 65,990 रुपये है लेकिन रिलायंस आपको 47 प्रतिशत के डिस्काउंट के बाद 34,990 रुपये की कीमत में बेच रहा है।
4 Lloyd GLS18I3ASASR- Havells के ब्रांड Lloyd का यह 1.5 टन 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी है। इसमें 6 इन 1 कन्वर्टिबल एसी मोड के साथ 4 वे स्विंग का फीचर मिलता है। इस एसी की कूलिंग कपैसिटी 5050 W की है। इसकी कीमत 58,990 रुपये है लेकिन रिलायंस 39 प्रतिशत की छूट के बाद इस एसी को 35,990 रुपये में बेच रहा है।
5 Daikin Premium ATKL50XV- डाइकिन का यह 1.5 टन 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी है। इसमें 3D एयर फ़्लो और ट्रिपल डिस्प्ले जैसे फीचर मिलते हैं। इस एसी की कूलिंग कपैसिटी 5 KW की है। इसकी कीमत 57,100 रुपये है लेकिन यहां से 33 प्रतिशत आप इसे 38,490 रुपये में खरीद सकते हैं।
बताए गई सभी कीमतों के बाद आप बैंक ऑफर के जरिए 7.5 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पाकर इन स्प्लिट एसी को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 7 June 2026 at 18:22 IST