Maruti Suzuki Baleno Facelift: पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक में होगी मारुति की नई बलेनो, जानिए लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत

Maruti Suzuki Baleno: मारुति सुजुकी बलेनो अपने शानदार लुक्स और फीचर के कारण सबसे ज्यादा बिकने वाली अपनी प्रीमियम हैचबैक गाड़ी बनी रहती है। अब कंपनी इस गाड़ी का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है।

maruti suzuki baleno | Image: maruti suzuki

Maruti Suzuki Baleno: मारुति सुजुकी बलेनो अपने शानदार लुक्स और फीचर के कारण सबसे ज्यादा बिकने वाली अपनी प्रीमियम हैचबैक गाड़ी बनी रहती है। अब कंपनी इस गाड़ी का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। पिछले कुछ समय से इसकी लॉन्च डेट की जानकारी नहीं मिल रही थी लेकिन अब मारुति ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।  

कब लॉन्च होगी नई बलेनो 

मारुति सुजुकी अपनी बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल को अगले महीने 5 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसके लॉन्च से पहले हमें कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है जो हम आपको बताने जा रहे हैं। 

कैसी होगी नई बलेनो

डिजाइन

बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल 2026 पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक में होगी। मारुति गाड़ी के फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल्स, फॉग लैंप और बंपर में परिवर्तन कर पेश करेगी। इसके साथ ही गाड़ी में 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। कंपनी गाड़ी को नए आकर्षित कलर्स के साथ बाजार में उतारेगी।  

इंटीरियर की बात करें तो गाड़ी का केबिन पहले से ज्यादा आरामदायक हो सकता है। इस नए मॉडल में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगा मिल सकता है जो एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले को सपोर्ट कर सकता है। 

इंजन में नहीं होगा बदलाव 

क्योंकि यह एक फेसलिफ्ट मॉडल होगा इसलिए मारुति सुजुकी बलेनो में आ रहे इंजन में कोई परिवर्तन नहीं करेगी। 

मिल सकते हैं नए सेफ्टी फीचर्स 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति लॉन्च होने वाली नई बलेनो फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट में Level-1 ADAS जैसा शानदार सेफ्टी फीचर दे सकती है। इस कार में भी 6 एयरबैग्स मिलने की पूरी संभावना है। 

क्या होगी कीमत 

मारुति सुजुकी अपनी बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.80 लाख रुपये से लेकर 9.80 लाख रुपये के बीच रख सकती है।  

इसे भी पढ़ें- 1 सितंबर से महंगी होगी Tata Punch, Nexon, Sierra से लेकर Safari तक

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 23 August 2026 at 14:41 IST