अपडेटेड 22 March 2026 at 13:22 IST
Jio, Airtel और VI के 299 रुपये वाले प्लान में है तगड़ा मुकाबला, जानिए कौन दे रहा सबसे ज्यादा सेवाएं
Jio, airtel और VI तीनों कंपनी 299 रुपये की कीमत वाला अपना अपना प्रीपैड प्लान पेश करती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तीनों कंपनी अपने 299 रुपये वाले प्लान में क्या क्या दे रही है।
मोबाइल रिचार्ज में हर कंपनी लगभग एक जैसी कीमत के ही प्लांस बनती है। Jio, airtel और VI तीनों कंपनी 299 रुपये की कीमत वाला अपना अपना प्रीपैड प्लान पेश करती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तीनों कंपनी अपने 299 रुपये वाले प्लान में क्या क्या दे रही है। ताकि आपको कोई उलझन ना हो और आप तीनों में से सर्वश्रेष्ठ प्लान का चुनाव कर सकें।
Jio 299 प्लान
रिलायंस जियो के 299 रुपये वाले प्लान में 1.5 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही इस प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन भेजने की सुविधा मिलती है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में Jio Tv और Jio Cloud की सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलती है। इसके साथ ही प्लान में 35,100 रुपये की कीमत वाला Google Gemini Pro Plan भी फ्री मिलता है।
Airtel 299 प्लान
भारती एयरटेल के 299 वाले प्लान में 1GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही इस प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन भेजने की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 4000 रुपये की कीमत वाली Adobe Express Premium की फ्री सब्स्क्रिप्शन और हैलो ट्यून मिलती है।
VI 299 प्लान
वोडाफोन आइडिया के 299 वाले प्लान में भी 1GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही इस प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन भेजने की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में Vi Movies & TV ऐप की फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलती है जिससे यूजर्स कई फिल्म, टीवी चैनल के साथ ओटीटी भी देख सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 13:22 IST