IPL 2026 के दौरान Jio ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, इस प्लान में 90 दिन की जगह अब मिलेगी सिर्फ 30 दिन की वैलिडिटी

Jio ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए अपने एक क्रिकेट पैक की वैलिडिटी को घटा दिया है। इससे प्लान में अब लोगों को पहले के मुकाबले काफी कम वैलिडिटी मिलेगी।

JIO Recharge Plans | Image: JIO

इस समय IPL चल रहा है ऐसे में क्रिकेट के दीवाने मोबाइल में IPL देखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों के क्रिकेट पैक को ही खरीद रहे हैं। लेकिन Jio ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए अपने एक क्रिकेट पैक की वैलिडिटी को घटा दिया है। इससे प्लान में अब लोगों को पहले के मुकाबले काफी कम वैलिडिटी मिलेगी। 

किस प्लान की वैलिडिटी हुई कम 

जियो का एक 195 क्रिकेट प्लान आता है जिसकी कीमत भी 195 रुपये है। यह एक डेटा प्लान है जिसमें यूजर्स को कुल 15 GB डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान में कॉलिंग और एसएमएस की कोई सुविधा नहीं मिलती है। लेकिन इस प्लान में Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन 90 दिन के लिए मिलती है। इसी तरह प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती आ रही थी जिससे यूजर्स एक बार रिचार्ज कर के 90 दिन तक Jio Hotstar भी देखते रहते थे। लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी घटा दी है जिसके तहत यूजर्स को 90 दिन की जगह सिर्फ 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।

कहां और कैसे मिलेगा यह प्लान 

  • सभी प्लांस की तरह यह प्लान भी Reliance Jio की आधिकारिक साइट और ऐप पर लिस्टिड है। इसको खरीदने के लिए यूजर्स को जियो की साइट पर जाकर Mobile सेक्शन में जाना है। 
  • फिर Prepaid सेक्शन में जाकर Data Packs पर जाना है। 
  • जिसके बाद आपको सभी डेटा प्लांस दिखेंगे। 
  • फिर '195 क्रिकेट प्लान प्लान' को सिलेक्ट कर आप यहां से इसे खरीद सकते हैं।  

फायदे में रहे ये यूजर्स 

बहुत से जियो यूजर्स ने फरवरी में शुरू हुए टी20 विश्व कप के दौरान ही '195 क्रिकेट प्लान प्लान' को खरीद लिया था। ताकि वह विश्व कप के साथ अगले 90 दिन तक आईपीएल भी इसी पैक में देखते रहेंगे। ऐसे में वो यूजर्स इस समय फायदे में रहे लेकिन जिन्होंने इस प्लान को अभी तक नहीं खरीदा उनको अब सिर्फ 30 दिन की वैलिडिटी ही मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- Airtel ने फ्री में IPL 2026 दिखाने का कर दिया बंदोबस्त, पेश किया सुपर हिट 399 प्लान, रोज मिलेगा 2.5 GB डेटा और Jio Hotstar

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 5 April 2026 at 07:40 IST